Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रतिभा सिंह को हर बात का श्रेय लेने की है आदत: बलदेव तोमर

प्रतिभा सिंह के बयान पर बीजेपी नेता व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने चुटकी ली है। शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने के बाद भी कांग्रेस इसका श्रेय खुद को ले रही है।

By Richa RanaEdited By: Updated: Thu, 15 Sep 2022 04:00 PM (IST)
Hero Image
बलदेव तोमर ने कहा कि हर बात का क्रेडिट लेने में कांग्रेस सवरकार माहिर है।

नाहन,जागरण संवाददाता। जिला सिरमौर के ट्रांसगिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने पर प्रतिभा सिंह के बयान पर बीजेपी नेता व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने चुटकी ली है। शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि हर बात का क्रेडिट लेने में माहिर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह कहती हैं कि ट्रांसगिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने से वीरभद्र सिंह की पुरानी मांग पूरी हुई। बलदेव तोमर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से पूछा कि प्रतिभा सिंह कह रही हैं वीरभद्र सिंह की पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने शासनकाल के दौरान प्रदेश में हाटी समुदाय को जनजाति दर्जा देने की मांग केंद्र से की थी, तो क्यों वीरभद्र सिंह गिरीपार को जनजाति दर्जा नहीं दिलवा सके नहीं दिलवा सके, जबकि इतने लंबे समय तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही।

बलदेव तोमर ने कहा कि सिरमौर जिले के गिरीपार के लोगों की मांग, जो 6 बार के मुख्यमंत्री नहीं कर पाए। वह पहली बार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि तत्कालीन हिमाचल कांग्रेस सरकार ने मई 2005 में इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा। मगर यूपीए सरकार ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया, जबकि मई 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार थी और वीरभद्र सिंह 2012 में फिर से हिमाचल के मुख्यमंत्री बन चुके थे। बलदेव तोमर ने कहा कि इसके विपरीत बीजेपी की सरकारों ने लगातार इस मामले पर काम किया और तकनीकी अड़चनों को दूर किया। जो कांग्रेस डबल इंजन पर सवाल पूछती थी।

आज उसे एक बार फिर जवाब मिला है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर इस लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया। इससे पहले एम्स, ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, शिमला में सुपर स्पेशियलिटीज संस्थान, फोरलेन, रोपवे, उड़ान योजना, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी योजनाएं डबल इंजन सरकार का उदाहरण हैं। मगर क्रेडिटजीवी कांग्रेस और उनकी प्रदेशाध्यक्ष को हर बात क्रेडिट लेकर जनता के बीच अपना ही मखौल बनवाने की आदत हो गई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें