Move to Jagran APP

बंडारू दत्तात्रेय होंगे हिमाचल के राज्‍यपाल, कलराज मिश्रा का तबादला

Bandau Dattatreya हिमाचल प्रदेश्‍ा के राज्‍यपाल बदल गए हैं। अब बंडारू दत्तात्रेय प्रदेश के राज्‍यपाल होंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Updated: Sun, 01 Sep 2019 12:59 PM (IST)
Hero Image
बंडारू दत्तात्रेय होंगे हिमाचल के राज्‍यपाल, कलराज मिश्रा का तबादला

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश्‍ा के राज्‍यपाल बदल गए हैं। अब बंडारू दत्तात्रेय प्रदेश के राज्‍यपाल होंगे। कलराज मिश्रा अब राजस्‍थान के राज्‍यपाल का पदभार संभालेंगे। कलराज मिश्रा ने 22 जुलाई को ही हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल पद की शपथ ली थी। बंडारू दत्तात्रेय ने नई जिम्‍मेवारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

सरकार ने पांच राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा का तबादला किया गया है। सरकार के नए फैसले के मुताबिक, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल और तेलंगाना के राज्यपालों को नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा का ट्रांसफर कर अब उन्हें राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है।

बंडारू दत्तात्रेय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री रहे हैं। वह 1980 में भाजपा के आंध्र प्रदेश सचिव बने थे और अगले ही साल महासचिव बन गए। 1991 में पहली बार सांसद बने। दत्तात्रेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पहली बार केंद्रीय मंत्री बने थे। वह चार बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। उनका जन्म 26 फरवरी, 1947 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुआ था और आमतौर पर दत्तन्ना कहा जाता था। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद आंध्र प्रदेश से बीएससी की डिग्री ले रखी है। 1989 में उन्होंने वसंता से विवाह किया था। उनके दो बच्चे पुत्र नामित वैष्णव बंडारू और बेटी विजया लक्ष्मी है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।