Move to Jagran APP

केंद्र सरकार पूर्व कर्मचारियों को बजट में देगी राहत : अनुराग ठाकुर Kangra News

dsaas

By Rajesh SharmaEdited By: Updated: Mon, 30 Dec 2019 08:38 AM (IST)
Hero Image
केंद्र सरकार पूर्व कर्मचारियों को बजट में देगी राहत : अनुराग ठाकुर Kangra News
पालमपुर, जेएनएन। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) में धार्मिक उत्पीडऩ के शिकार अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है। इस पर कांग्रेस व विपक्षी दल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस अधिनियम के तहत देश के किसी भी नागरिक को अपनी नागरिकता सिद्ध करने या नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि डिटेंशन सेंटर पर भी कांग्रेस झूठ बोल रही है। अनुराग ठाकुर रविवार को चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में पेंशनर्स संघ के राष्ट्रस्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि आगामी बजट में पूर्व कर्मचारियों को राहत देने का प्रयास किया जाएगा। उनकी सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। बकौल अनुराग, कांग्रेस को विकास दर की चिंता करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस के समय विकास दर 4.2 फीसद थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बढ़ी है। कांग्रेस झूठ बोलती है और बोलती रहेगी। विकास दर बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। रियल एस्टेट सेक्टर में 25 हजार करोड़ का प्रावधान किया है और कारपोरेट टैक्स को 30 से 15 फीसद पर लाया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।