Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal By-Election: 'भाजपा ने नोट के दम पर रची सरकार गिराने की साजिश', देहरा में प्रचार के दौरान सीएम सुक्खू ने बोला हमला

हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव (Himachal Pradesh By- Election) होना है। हमीरपुर नालागढ़ और देहरा में 10 जुलाई को वोटिंग होगा। चुनाव से पहले नेताओं का एक दूसरे पर जुबानी हमला तेज हो गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने भाजपा नेता जयराम ठाकुर और देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह पर जमकर निशाना साधा।

By dinesh katoch Edited By: Rajiv Mishra Updated: Mon, 08 Jul 2024 03:33 PM (IST)
Hero Image
सीएम सुक्खू ने भाजपा पर जमकर बोला हमला (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, देहरा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर धनबल के अहंकार में जनता की ताकत को कुछ नहीं समझते हैं। पहले उन्होंने पुरानी पेंशन प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की चुनौती थी और फिर विधानसभा में कहा कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता।

सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार गिराने की साजिश में कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा का साथ दिया, लेकिन जनता ने धनबल की राजनीति को नकार कर कांग्रेस विधायकों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी।

होशियार सिंह पर जमकर किया जुबानी हमला

इतिहास में पहली बार निर्दलीय विधायक इस्तीफा स्वीकार करवाने के लिए धरने पर बैठे और कोर्ट गए। इसकी वजह भाजपा से डील की रुकी हुई दूसरी किस्त थी। आरोप लगाया कि इस्तीफा स्वीकार होने के बाद अब होशियार सिंह समेत तीनों निर्दलीय विधायकों को अटैची मिल चुकी है।

उन्होंने कहा होशियार सिंह ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के सम्मान को भाजपा के पास गिरवी रखा और अब देहरा की जनता इस अपमान का बदला लेने के लिए तैयार है। देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह अब उस धन से जनता का वोट खरीदने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें- Himachal By Election 2024: श्रीकांत शर्मा के दौरे के बाद एक्शन मोड में आई BJP, अनुराग ठाकुर ने की ताबड़तोड़ रैलियां

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के पक्ष में किया प्रचार

मुख्यमंत्री ने रविवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के खैरियां, बौंगता, बाड़ी, शिवनाथ, ध्वाला, ठाकुरद्वारा, मूहल, रजोल और देहरा में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि देहरा में होशियार सिंह सिर्फ वोट की राजनीति करने में व्यस्त रहे और क्षेत्र के विकास को अनदेखा किया।

होशियार की गृह पंचायत के लोग भी विकास के लिए तरस रहे हैं। उनकी प्राथमिकता अपने रिजार्ट का काम पूरा करना है और विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और देहरा की समस्याओं का समाधान करेगी।

इस मौके पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय रत्न, अजय सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'विशेषज्ञों की राय से विकसित होंगे अनछुए पर्यटन स्थल', दैनिक जागरण से खास बातचीत में बोले कांगड़ा सांसद राजीव भारद्वाज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें