Move to Jagran APP

अन्य राज्यों से आने वाले लोग भी करें खुद को होम क्वारंटाइन, पॉजीटिव मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री का खुलासा

Coronavirus कोरोना वायरस को लेकर कांगड़ा जिला प्रशासन सतर्कता बढ़ा दी है।

By Rajesh SharmaEdited By: Updated: Tue, 24 Mar 2020 08:06 AM (IST)
Hero Image
अन्य राज्यों से आने वाले लोग भी करें खुद को होम क्वारंटाइन, पॉजीटिव मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री का खुलासा
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस को लेकर कांगड़ा जिला प्रशासन सतर्कता बढ़ा दी है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने तय किया है कि सिर्फ विदेश से आने वाले ही नहीं, बल्कि बाहरी राज्यों से आने वालों कांगड़ा के लोगों को भी निगरानी में रखा जाएगा एवं होम क्वारंटाइन किया जाएगा। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विदेश व अन्य राज्यों से आने वालों की बनाई जा रही अलग अलग सूची बनाई जा रही है। इसके लिए एसडीएम स्तर से लेकर पंचायत व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी सहायता ली जा रही है।

मंगलवार शाम को सूची तैयार हो जाएगी। इस सूची को भी तीन भागों में बांटा जाएगा। इसमें जो विदेश या बाहरी राज्यों से आए हैं और उन्हें को लक्षण नहीं हैं। उन्हें होम क्वारंटाइन किया जाएगा, जो विदेश या बाहरी राज्यों से आए हैं और लक्ष्ण है, उन्हें आइसाेलेट किया जाएगा और जिन्हें जिन्हें लक्षण भी नहीं हैं। उन्हें सुरक्षित एवं अपने घर में 28 दिनों तक रहने की सलाह दी जाएगी।

कांगड़ा के जो दो पॉजीटिव मामले पाए हैं, उनके संपर्क में आने वालों को निगरानी में रखा है। उन्होंने अापील है कि कोरोना ग्रसित महिला 18 मार्च को दुबई से दिल्ली सुबह साढ़े छह बजे पहुंची। यहां से फ्लाइट लेकर सुबह साढ़े आठ बजे कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंची। इसके अलावा कोरोना ग्रसित पुरुष 18 मार्च को सिंगापुर से बेंगलुरू, बेंगलरू से दिल्ली एयरपोर्ट और दिल्ली से शाम 6:15 परिवहन निगम की वोल्वो बस से आया और 19 मार्च सुबह रानीताल उतर गया। इन दोनों लोगों के संपर्क में जितने भी लोग आए थे वे अपने आप को होम क्वारंटन करें। कोरोना को लेकर रविवार को सात लोगों के सेंपल पुणे भेजे गए थे, इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।

आज बहुत ही आपात स्थिति में मिलेगा जिला में प्रवेश

कर्फ्य के पहले दिन सोमवार को जिला प्रशासन ने बाहर से आने वालों को प्रवेश दे दिया है, लेकिन मंगलवार को किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल बहुत ही आपात स्थिति में ही लोगों को जिला में प्रवेश दिया जाएगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।