Move to Jagran APP

Himachal By-Election: प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है देहरा का उपचुनाव, सीएम सुक्खू ने खुद संभाली कमान; भाजपा की तिकड़ी भी सक्रिय

हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को होने वाला उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। यहां से कांग्रेस ने सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है वहीं भाजपा ने होशियार सिंह को टिकट दिया है। इस सीट पर सीएम ने खुद कमान संभाली हुई है वहीं भाजपा के स्टार प्रचारक प्रचार कर रहे हैं।

By dinesh katoch Edited By: Rajiv Mishra Published: Mon, 01 Jul 2024 11:47 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2024 11:47 AM (IST)
देहरा से भाजपा ने होशियार सिंह और कांग्रेस ने कमलेश ठाकुर को बनाया है प्रत्याशी (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, देहरा। देहरा का उपचुनाव दोनों मुख्य राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। दोनों ही दलों ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की बड़ी फौज प्रचार के लिए मैदान में उतारी है।

कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। भाजपा भी कम नजर रही आ रही है। पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री और कुछ विधायक यहां लगातार डेरा डालकर बैठे हैं।

सीएम सुक्खू की पत्नी हैं मैदान में

कांग्रेस के पास इस सीट को जीतने के लिए दो बड़ी वजह है। पहली 2012 में अस्तित्व में आए देहरा में आज तक पार्टी का प्रत्याशी नहीं जीत पाया है। दूसरा, इस बार यहां से मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर मैदान में हैं।

इसलिए यह पार्टी के साथ ही निजी रूप से सुक्खू के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। पार्टी किसी भी सूरत में यहां जीत हासिल करना चाहती है। इसलिए पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्र कुमार को यहां का चुनाव प्रभारी बनाया है।

बीजेपी ने होशियार सिंह पर लगाया है दांव

भाजपा ने दो बार यहां से निर्दलीय विधायक रहे होशियार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार यहां के चुनाव प्रभारी हैं। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद से वह देहरा स्थित पार्टी कार्यालय में डेरा डाले हुए हैं।

आसपास होने वाली नुक्कड़ सभाओं में भी वह लगातार नजर आ रहे हैं। उनके साथ विधायक पवन काजल व राकेश जम्वाल भी हैं। भाजपा की यह तिकड़ी पूरे देहरा विधानसभा में प्रचार कर रही है।

चुनाव में डटे हैं बीजेपी-कांग्रेस के स्टार प्रचारक

कांग्रेस व भाजपा के स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त को देखें तो कांग्रेस से अभी तक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ही मुख्य रूप से स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव प्रचार में हैं।

हालांकि कमलेश ठाकुर के नामांकन के दौरान कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जरूर नजर आए थे। भाजपा के स्टार प्रचारकों को देखें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर व पार्टी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल देहरा के उपचुनाव के लिए चुनावी धार दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal Tourism: छह महीने में एक करोड़ पर्यटकों ने की हिमाचल की सैर, पर्यटन विभाग ने जारी किए आंकड़े

यह भी पढ़ें- Hamirpur News: 'कांग्रेस के कुकर्मों की सजा देने के लिए...', अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.