Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धलूं पंचायत में युवक मंडल के सहयोग से सप्‍ताह भर किया जाएगा पौधारोपण, बीएसएफ जवानों ने भी रोपे पौधे

Plantation Campaign नगरोटा बगवां ब्लॉक की धलू‌ं पंचायत ने पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पंचायत प्रधान आशा देवी ने बताया कि पर्यावरण दिवस को मानते हुए इस कड़ी के तहत गांव के हर वार्ड की खाली जगह में सप्ताह भर पौधे रोपने का क्रम जारी रहेगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Sun, 06 Jun 2021 01:46 PM (IST)
Hero Image
नगरोटा बगवां ब्लॉक की धलू‌ं पंचायत ने पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

योल, संवाद सहयोगी। Plantation Campaign, नगरोटा बगवां ब्लॉक की धलू‌ं पंचायत ने पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पंचायत प्रधान आशा देवी ने बताया कि पर्यावरण दिवस को मानते हुए इस कड़ी के तहत गांव के हर वार्ड की खाली जगह में सप्ताह भर पौधे रोपने का क्रम जारी रहेगा। जिसमें जन प्रतिनिधियों के अलावा शहीद भगत सिंह युवक मंडल सदस्यों को इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के साथ ग्रामीणों को भी घर के समीप हर परिवार एक पौधा जरूर रोपे, इसके लिए महिला मंडल की सदस्य घर द्वार जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।

जिला युवा सेवा व खेल विभाग के स्वयंसेवी सुनील कुमार के अनुसार इस वर्ष भी 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है व साथ ही पिछले वर्ष में लगाये गए पौधों के रख रखाव भी हो रहा है। प्रधान नवीन सिंह के अनुसार युवा मंडल के द्वारा पौधे के संरक्षण को बढ़ाते हुए इनका खत्म होने के प्रतिशत को घटाया जाएगा। बिना संरक्षण के कारण पौधे खत्म हो जाते हैं।

युवा मंडल के द्वारा इस पर बड़ी गंभीरता से कार्य होगा। नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवी मीना द्वारा बताया गया कि यदि प्रशासन भी इसमें हमारी मदद कर सकता है तो उनका बहुत बहुत स्वागत है। युवा मंडल इसे सौभाग्य मानेगा। इस अवसर पर कोरोना नियमों की पालना के साथ कार्य का जिम्मा सलाहकार इंद्र व सचिन द्वारा बाखूबी निभाया गया।

जामुन, शीशम, हरड़ और आंबला के पौधे लगाए

धर्मशाला। 185वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल भोई कांगड़ा परिसर में पोधारोपण किया गया। वृक्ष पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोरोना के कारण मौजूदा ऑक्सीजन की कमी को मद्देजनर रखते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वाहिनी के उपसमादेशक सुरेश कौंडल की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। जिसमें वाहनी के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया और जामुन, शीशम, हरड और आंबला के पौधे लगाए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें