Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dharamshala Ropeway: धर्मशाला आ रहे पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर, रोपवे में सफर की टाइमिंग बढ़ाई

Dharamshala Ropeway Timing पर्यटन नगरी धर्मशाला आ रहे पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। यहां आने वाले पर्यटक अब धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे का दो घंटें और अधिक लुत्फ उठा पाएंगे। रोपवे धर्मशाला कंपनी ने ट्रायल के तौर पर रोपवे का समय दो घंटें और बढ़ा दिया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Sun, 05 Jun 2022 11:21 AM (IST)
Hero Image
पर्यटक अब धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे का दो घंटें और अधिक लुत्फ उठा पाएंगे।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Dharamshala Ropeway Timing, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी धर्मशाला आ रहे पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। यहां आने वाले पर्यटक अब धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे का दो घंटें और अधिक लुत्फ उठा पाएंगे। रोपवे धर्मशाला कंपनी ने ट्रायल के तौर पर रोपवे का समय दो घंटें और बढ़ा दिया है। यानी अब रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर रात आठ बजे तक रोपवे पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेगा। पहले सुबह 10 बजे से लेकर छह बजे तक का समय कंपनी की ओर से निर्धारित किया गया था। इसी तरह रोपवे के लिए टिकट का समय भी इतना ही बढ़ा दिया गया है। पहले यह समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक का था अब ये समय सुबह 10 से साढ़े सात बजे तक रहेगा। हालांकि ये निर्णय कंपनी की ओर से पंद्रह दिनों के लिए ट्रायल बेस पर लिया गया है। अगर ट्रायल सफल रहा तो आगे भी इस समयसारिणी को लागू कर दिया जाएगा।

इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ धर्मशाला में उमड़ रही है। इस कारण कंपनी व प्रशासन ने टाइमिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। रात काे भी धर्मशाला में पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है। अब पर्यटक आठ बजे तक रोशनी में जगमगाते धर्मशाला शहर का व्‍यू देख सकेंगे।

पहले टिकट राउंड के लिए दस बजे से शाम पांच बजे तक था अब दस से सात होगा। इसी तरह से सिंगल टिकट के लिए समय पहले दस से पांच था अब दस से साढ़े सात किया गया है। यह यात्रियों की सुविधा के लिए किया है। टिकट काउंटर पर बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा आनलाइन भी टिकट बुक की जा सकती है।

रोपवे धर्मशाला कंपनी की निदेशक नेहा पंडित ने बताया पर्यटकों की सुविधा के लिए रोपवे का समय 15 दिनों के लिए दो घंटे बढ़ाया गया है। इस नई समय सारिणी का लाभ पर्यटकों को मिलेगा।

यह है किराया

रोपवे के सफर के लिए एक तरफा तीन सौ रुपये और दोनों तरफ के सफर के लिए पांच सौ रुपये किराया निर्धारित है। रोपवे में 18 कैबिन बने हुए हैं। प्रति घंटे एक हजार लोग इसमें सफर कर सकते हैं। धर्मशाला से मैक्‍लोडगंज की दूरी नौ किलोमीटर है।