Move to Jagran APP

डा. अशोक सोमल बोले- फोरलेन निर्माण में तोड़ रहे पर्यावरण नियम, ऐसा ही चलता रहा तो पौंग बांध को भी होगा नुकसान

Dr. Ashok Somal स्वराज इंडिया हिमाचल प्रदेश के महासचिव डा. अशोक कुमार सोमल ने कहा कि पठानकोट-मंडी NH पर फोरलेन निर्माण कार्य चला हुआ है जोकि हिमाचल के लिए अच्छी बात है लेकिन इस निर्माण कार्य में पर्यावरण संबंधी नियमों की अनदेखी की जा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Mon, 21 Nov 2022 02:05 PM (IST)
Hero Image
डा. अशोक सोमल बोले- फोरलेन निर्माण में तोड़ रहे पर्यावरण नियम।

धर्मशाला, संवाद सहयोगी। Dr. Ashok Somal, स्वराज इंडिया हिमाचल प्रदेश के महासचिव डा. अशोक कुमार सोमल ने कहा कि पठानकोट-मंडी NH पर फोरलेन निर्माण कार्य चला हुआ है, जोकि हिमाचल के लिए अच्छी बात है, लेकिन इस निर्माण कार्य में पर्यावरण संबंधी नियमों की अनदेखी की जा रही है। 32 मील के पास मलबे को नालों और खड्डों में बिना किसी सुरक्षा दीवार के फेंका जा रहा है, जिससे बरसात के दिनों में यह मलबा बाढ़ आने पर सीधे पौंग बांध में जमा होगा। इससे पौंग बांध को भी नुकसान होगा। इसलिए सरकार इस ओर ध्यान दे।

कूड़ा-कर्कट न जलाने के प्रति किया जाएगा जागरूक

धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वराज इंडिया पर्यवरण संरक्षण पर काम कर रहा है और इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगा, ताकि जनता को कूड़े कर्कट को न जलाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्हें कूड़ा अलग-अलग रखकर जो उपयोग योग्य है उसे प्रयोग करने और अन्य के प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

सीयू को बनाया राजनीतिक मुद्दा

वहीं, गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के मामले पर भी सरकार काम करे, ताकि हिमाचल में पर्यटन गतिविधियां बढ़ें। केंद्रीय विश्वविद्यालय (CU) परिसर का धर्मशाला में बनाने को लेकर की जा रही राजनीतिक दखलअंदाजी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और ये सरासर कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव है। सरकार को चाहिए कि इस दिशा में धर्मशाला में भी जल्द भवन बनवाया जाता, लेकिन केवल राजनीतिक मुद्दा बनाकर इसे रखा गया है। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की ओर से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें : HPSSC Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने की तीन नए सदस्यों की नियुक्ति, बताया अपना विजन

यह भी पढ़ें : देहरा विधायक होशियार सिंह का मुंबई में आपरेशन, इंटरनेट मीडिया पर शुभचिंतकों का जताया आभार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।