Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मधुमक्खियों के हमले से पांच लोग घायल

कांगड़ा जिले के उपमंडल जवाली के अधीन पनालथ गांव में वीरवार को मधुमक्खियों ने पांच लोगों पर हमला बोल दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने इन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया।

By Vijay BhushanEdited By: Updated: Thu, 01 Apr 2021 05:51 PM (IST)
Hero Image
जवाली में मधुमक्खियों के हमले में पांच लोग घायल। प्रतीकात्मक फोटो जागरण आर्काइव

जवाली, संवाद सूत्र। कांगड़ा जिले के उपमंडल जवाली के अधीन पनालथ गांव में वीरवार को मधुमक्खियों ने पांच लोगों पर हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने इन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया। अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय प्रेम पाल, 24 वर्षीय राहुल, 38 वर्षीय बलङ्क्षवदर, मनदीप व पूजा पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग उनको बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने उन सभी को साथ लगती गोशाला के अंदर बंद कर दिया तथा धुआं इत्यादि डालकर मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की। इसके बाद भी करीब आधे घंटे तक मधुमक्खियां गोशाला के बाहर ही घूमती रहीं। स्थानीय लोग अगर समय पर उनकी सहायता न करते तो कोई बड़ी अनहोनी हो जाती। गोशाला से मधुमक्खियों के हटते ही करीबन आधे घंटे के बाद स्थानीय लोग निजी वाहनों के माध्यम से प्रेम पाल, राहुल व बलङ्क्षवदर को सिविल अस्पताल जवाली उपचार ले गए जबकि मनदीप व पूजा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाडज़रोट में उपचार करवाया गया। सिविल अस्पताल जवाली में पहुंचते ही डाक्टरों ने तीनों का उपचार शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही मधुमक्खियों व रंगड़ों के हमले बढ़ जाते हैं। पिछले साल भी कई लोगों को इऩ्होंने जख्म दिए थे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर