Move to Jagran APP

Prem Kumar Dhumal Birthday: भाजपा नेताओं ने धूमल को दी जन्‍मदिन की बधाई, जयराम ठाकुर ने लिखा यह संदेश

Prem Kumar Dhumal Birthday हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल आज 10 अप्रैल को अपना 77वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। 10 अप्रैल 1944 को हमीरपुर जिला में जन्‍मे प्रेम कुमार धूमल ने भारतीय जीवन बीमा निगम में सहायक के तौर पर करियर शुरू किया था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Sat, 10 Apr 2021 10:46 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल

धर्मशाला, जेएनएन। Prem Kumar Dhumal Birthday: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल आज 10 अप्रैल को अपना 77वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। 10 अप्रैल 1944 को हमीरपुर जिला में जन्‍मे प्रेम कुमार धूमल ने भारतीय जीवन बीमा निगम में सहायक के तौर पर करियर शुरू किया था। उन्‍होंने पंजाब विश्‍वविद्यालय संबंद्ध दोआबा कॉलेज से स्‍नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्‍होंने पंजाब विश्‍वविद्यालय के इविनंग कॉलेज और दोआबा कॉलेज में अध्‍यापन का कार्य भी किया। धूमल दो बार हिमाचल के मुख्‍यमंत्री रहे हैं। उनके जन्‍मदिन पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं ने उन्‍हें बधाई दी हैं।

हिमाचल के वर्तमान मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर प्रेम कुमार धूमल को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने लिखा 'हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं हैं। आपका स्नेह,आशीष व मार्गदर्शन हमें सदैव मिलता रहे। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए कामना करता हूं।'

हिमाचल भाजपा के अध्‍यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्‍यप ने भी प्रेम कुमार धूमल को बधाई दी। उन्‍होंने ट्वीट किया कि 'पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश प्रेम कुमार धूमल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ऐसी ईश्वर से कामना है।'

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने टवीट किया 'पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके मार्गदर्शन से प्रदेश भाजपा निरंतर नए आयाम स्थापित करेगी। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।'

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें