Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: पिछले छह में से चार विधानसभा चुनाव अक्टूबर में ही हुए घोषित

Himachal Election 2022 पिछले छह विधानसभा चुनाव में से चार की घोषणा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होती रही है। पिछले विधानसभा चुनाव की घोषणा 12 अक्टूबर को हुई थी जबकि शेष तीन विधानसभा चुनाव में एक पहले सप्ताह में घोषित हुए थे।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Sat, 15 Oct 2022 07:50 AM (IST)
Hero Image
Himachal Election 2022: पिछले छह में से चार विधानसभा चुनाव अक्टूबर में घोषित हुए थे।

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की शुक्रवार को घोषणा हो गई। पिछले छह विधानसभा चुनाव में से चार की घोषणा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होती रही है। पिछले विधानसभा चुनाव की घोषणा 12 अक्टूबर को हुई थी, जबकि शेष तीन विधानसभा चुनाव में एक पहले सप्ताह में घोषित हुए थे। वर्ष 1998 व 2003 में विधानसभा चुनाव जनवरी व फरवरी में घोषित हुए थे। इस बार 14 अक्टूबर को चुनाव की घोषणा हुई। 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा और आठ दिसंबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

कब कब हुई घोषणा

वर्ष,घोषणा, मतदान,मतगणना व परिणाम

1993,9 अक्टूबर,9 नवंबर,27 नवंबर

1998,1 जनवरी,28 फरवरी,2 मार्च

2003,11 जनवरी,26 फरवरी,1 मार्च

2007,10 अक्टूबर,19 दिसंबर,28 दिसंबर

2012,3 अक्टूबर,4 नवंबर,20 दिसंबर

2017,12 अक्टूबर,9 नवंबर,18 दिसंबर

2022,14 अक्टूबर,12 नवंबर,8 दिसंबर

वर्ष 1998 व 2003 में हुए दो चरण में चुनाव

वर्ष 1998 में जनजातीय क्षेत्रों में तीन जून में मतदान हुआ। लाहुल-स्पीति, किन्नौर व भरमौर विधानसभा सीट पर मतदान के तीन दिन बाद छह जून को मतगणना हुई और चुनाव परिणाम घोषित हुए।

वर्ष 2003 में विधानसभा की 65 सीटों के लिए 26 जून को मतदान हुआ था, जबकि जनजातीय लाहुल-स्पीति, किन्नौर व भरमौर सीट पर आठ जून को मतदान हुआ था व दस जून को परिणाम निकला था।

आइएएस अधिकारी आरएम ठाकुर को अतिरिक्त जिम्मा

राज्य सरकार ने एक आइएएस अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा व चार एचएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके अतिरिक्त कुछ एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है, जबकि कई आदेश संशोधित भी हुए हैं। सरकार की तरफ से जारी आदेशों में निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व आइएएस अधिकारी आरएस ठाकुर को हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। एचएएस अधिकारियों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा निशांत ठाकुर को मेडिकल कालेज चंबा के अतिरिक्त निदेशक के पद पर तब्दील कर दिया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से मनीष चौधरी को भारमुक्त करेंगे।

सचिवालय स्तर के तीन अधिकारी पदोन्नत

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के तीन अधिकारी अवर सचिव से उप सचिव पद पर पदोन्नत हुए हैं। इसमें पूनम शर्मा, निशा कश्यप व जगननाथ उपाध्याय शामिल है। इसके अतिरिक्त् अवर सचिव सुधा शर्मा को कृषि विभाग से ट्रेनिंग एंड फारन असाइनमैंट का जिम्मा सौंपा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें