Move to Jagran APP

गगल एयरपोर्ट के विस्तार के बाद शुरू होगा गगल से ठानपुरी फोरलेन का काम

पठानकोट-मंडी फोरलेन का निर्माण कार्य जिला कांगड़ा में मंडी दोनों ही जिलों में चल रहा है। जिला कांगड़ा के तहत आते फोरलेन के भाग को निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। जिला सियणी से भेडखड्ड का निर्माण कार्य चल रहा है।

By munish ghariyaEdited By: Manoj KumarUpdated: Sun, 20 Nov 2022 11:40 PM (IST)
Hero Image
गगल एयरपोर्ट के विस्तार के बाद शुरू होगा गगल से ठानपुरी फोरलेन का काम
धर्मशाला, मुनीष गारिया। पठानकोट-मंडी फोरलेन का निर्माण कार्य जिला कांगड़ा में मंडी दोनों ही जिलों में चल रहा है। जिला कांगड़ा के तहत आते फोरलेन के भाग को निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। जिला सियणी से भेडखड्ड का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि भेडखड्ड से राजोल व ठानपुरी से परौर के लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है। इस निर्माण कार्य के बीच गगल से ठानपुरी तक फोरलेन का कार्य अभी तक नहीं हो पाएगा। इसका कारण है गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण के प्रस्ताव। भारतीय विमानन प्राधिकरण ने एनएचएआइ को एयरपोर्ट के आसपास क्षेत्र में फोरलेन का कार्य करने को फिलहाल इनकार किया है। इसके चलते गगल से ठानपुरी तक के 12 किलोमीटर के क्षेत्र में फोरलेन का कार्य अभी नहीं होगा। अब एनएचएआइ ने तय किया है कि जब तक एयरपोर्ट अथाेरटी एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं करती, तब तक फोरलेन का निर्माण कार्य नहीं होगा।

ठानुपरी से परौर तक के चरण की बात की जाए तो केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए 815 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ठानपुरी से परौर तक पहले चरण के पुनर्वास एवं उन्नयन व सुदृढ़ीकरण पर 815.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एनएचएआइ ने इस चरण के निर्माण कार्य के लिए फोरेस्ट क्लीयरेंस के लिए केस भेज दिया है। विधानसभा चुनावों के चलते इसमें अभी तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है, लेकिन दिसंबर माह में फोरेस्ट क्लीयरेंस आ जाएगी। इसके बाद ठानपुरी से परौर चरण का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

दो स्थानों पर बनेंगे बाईपास

मटौर में बाईपास बनेगा।

नगरोटा बगवां में बाईपास बनेगा।

53 मील व नगरोटा बगवां बाजार को प्रभावित नहीं किया जाएगा।

फोरलेन में हर 40 किलोमीटर में बनेगा सामान्य बाजार

178 किलोमीटर लंबे पठानकोट-मंडी फोरलेन में हर 40 किलोमीटर के बाद एक सामान्य बाजार होगा। इस बाजार में लोगों को अधिकतर सभी सुविधाएं दी जाएंगी। जिसमें पैट्रोल पंप, स्वास्थ्य जांच केंद्र, शौचालय, कुछ दुकानें और पार्क होगा। एनएचएआइ की ओर से व्यवस्था दी जाएगी और इच्छुक कंपनी या व्यक्ति इनका संचालन कर सकेगा।

थ्रीडी प्रोसेस से तैयार किया है मैप

पठानकोट-मंडी फोरलेन का मैप थ्रीडी प्रोसेस की मदद से तैयार किया है। थ्रीडी प्रोसेस के तहत जहां-जहां से फोरलेन निकलना है उन क्षेत्रों का एक मैप तैयार किया जाता है। इसके तहत जो भी प्रभावित होता है उसकी पूरी जानकारी प्रशासन के पास होती है। इससे मुआवजा प्रक्रिया को पूरा करने में आसानी होती है। हालांकि चार गुना मुआवजा न मिलने का नूरपुर के लोगों ने विरोध संबंधित प्रशासन के समक्ष जताया है। थ्रीडी प्रोसेस पूरा होने के बाद यह स्थिति साफ हो जाएगी कि कौन कितना प्रभावित हो रहा है।

फोरलेन से जिले में ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

कंडवाल, नागाबाड़ी, राजा का बाग, जसूर, छतरोली, जाच्छ व बौढ़ पर विस्थापन की मार पड़ेगी। नगरोटा बगवां के तहत रजियाणा, सदरपुर, ठानपुरी, बड़ोई, कुनेहड़, कायस्थबाड़ी, रंहू, लाहडू, तरयाड़, द्रुगा, खटरैहड़, मुहालकड़, पंतेहड़, उपरली अंबाड़ी, झिकली अंबाड़ी, मलां खास, पुंखड, मलां, अंबाड़ी व गुहरेड़ा तक लोग प्रभावित होंगे। पालमपुर के चेली, टांडा, दरंग, परौर, झिकला मैंझा, फरेढ़, जसूं, भट्टू समूला, अरला, रायपुर टी एस्टेट, बाग बूहला, दैहन, वनघिहार, बदेहड़, कसौटी, पट्टी, दियोग्रां, परनोह, बडोहल, बगेहड़, मझैरनू, खुडली, रक्कड़, मझैरना व उपरला मझैरना क्षेत्र प्रभावित होंगे।

फोरलेन के ठानपुरी से परौर चरण की एनओसी के लिए केस भेज दिया है। उम्मीद है दिसंबर माह तक इसकी क्लीयरें आ जाएगी। इसके अलावा जब तक एयरपोर्ट विस्तारीकरण की स्थिति स्पष्ट नहीं होती या फिर एयरपोर्ट अथोरटी से अनापति नहीं मिलती है, तब तक गगल से ठानपुरी तक निर्माण कार्य नहीं होगा।

-अनिल सेन, परियोजना निदेशक, एनएचएआइ पालमपुर।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।