Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुशखबर : हिमाचल प्रदेश के हर कर्मचारी के वेतन में होगी 14 से 18 हजार रुपये की बढ़ोतरी, यह है वजह

Higher Pay Band in Himachal हिमाचल प्रदेश में 30 हजार से अधिक कर्मचारी शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से की नई घोषणा से लाभान्वित होंगे। हायर ग्रेड पे और पे बैंड के लाभों से अभी तक ये वंचित थे।

By Virender KumarEdited By: Updated: Sun, 03 Apr 2022 08:55 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल के हर कर्मचारी के वेतन में 14 से 18 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। Higher Pay Band in Himachal, हिमाचल प्रदेश में 30 हजार से अधिक कर्मचारी शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से की नई घोषणा से लाभान्वित होंगे। हायर ग्रेड पे और पे बैंड के लाभों से अभी तक ये वंचित थे। 2017 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को दो साल के राइडर यानी प्रोबेशन पीरियड के फेर से बाहर आने के बाद हरेक के वेतन में 14 से 18 हजार का लाभ होगा। शिक्षकों से क्लर्क तक को लाभ होगा।

छठे वेतनमान लागू की अधिसूचना जारी होने से प्रोबेशन पीरियड का जिक्र नहीं था। इससे कर्मचारी कई तरह की आशंकाएं जाहिर कर रहे थ। इन्हें ग्रेड पे और पे बैंड तो मिला, पर यह बहुत कम था। अब पूरी तरह से लाभ मिलेगा। अनुबंध से नियमित होने के तत्काल बाद पूरा पूरे वित्तीय लाभ मिल सकेंगे। ऐसे कर्मचारियों में पटवारी, वन रक्षक आदि भी शामिल होंगे। तृतीय श्रेणी के 20 हजार से अधिक कर्मी सीधे लाभांवित होंगे।

दस हजार जेओए

प्रदेश में जेओए की संख्या दस हजार के आसपास बताई जा रही है। उन्हें क्लर्क के बराबर लाभ मिलेंगे। इससे इन वर्ग की बड़ी मांग पूरी हो गई है।

भारत माता की जय के लगे नारे

समारोह में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगे। ये नारे मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी में भी लगे और मौजूदगी में भी।

बिना बाल वालों का क्या हाल होगा

समारोह के दौरान चटख धूप थी। मुख्यमंत्री ने चुटकी ली कि आज तो सूर्य भी पूरी ऊर्जा दे रहा है। मेरे जैसे जिन कर्मचारियों के बाल नहीं है, उनका ऐसी धूप में क्या हाल हो रहे होंगे... इस पर कर्मचारियों ने खूब ठहाके लगाए।

कर्मचारियों ने डाली नाटी

समारोह में जयराम ठाकुर के आने से पहले कर्मचारियों ने पहाड़ी नाटी डाली। उन्होंने मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।

कंधे पर उठाए अध्यक्ष व महासचिव

कर्मचारियों ने महासंघ अध्यक्ष, महासचिव को कंधे पर उठाकर स्वागत किया। बाद में मुख्यमंत्री का भी महासंघ नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। कर्मचारियों के कई संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें