Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

97 महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे

संवाद सहयोगी भवारना विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भवारना में बुधवार को 97 लाभार्थी

By JagranEdited By: Updated: Wed, 21 Jul 2021 08:15 PM (IST)
Hero Image
97 महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे

संवाद सहयोगी, भवारना : विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भवारना में बुधवार को 97 लाभार्थी महिलाओं को हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे। उन्होंने कहा कि सरकार नारी सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। गृहिणी सुविधा योजना इसी कड़ी में हमारी महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में करीब 60 हजार परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने पर लगभग 21 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। सुलह हलके में अब तक 3400 परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं और इस पर 1.17 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। आगामी वर्ष में नए पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान करने और मुफ्त रिफिल देने की व्यवस्था को यथावत रखने के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रविधान है।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार की ओर युवाओं को प्रेरित तथा प्रोत्साहित करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चली जा रही हैं। इसमें मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का विस्तार और बजट में बढ़ोतरी कर 100 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। योजना में 50 हजार से एक करोड़ तक अनुदान पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें पुरुषों को 25 फीसद, महिलाओं को 30 फीसद व विधवा महिलाओं को 35 फीसद तक अनुदान का प्रविधान है।

विधानसभा अध्यक्ष ने 97 लाभार्थियों को हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा में गैस कनेक्शन, 43 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष और एच्छिक निधि से 6 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रोत्साहित कर स्वावलंबी बनाने के लिए 30 महिलाओं को एंब्रायडरी किट और सिलाई मशीनें वितरित की। उन्होंने इस अवसर पर 72वें पौधरोपण अभियान के तहत परिसर में देवदार के पौधा रोपित किया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, भवारना पंचायत की प्रधान बंदना अवस्थी, भड़गवार की प्रधान सोनिया बंटा, मनसिबल की प्रधान अनिता गुलेरिया, बीडीसी सदस्य सोनी गुप्ता और महिदर, रागिनी रुकवाल, सुनील ठाकुर, वेद प्रकाश, अंकुर कटोच, सुरेश धीमान, एसडीएम पालमपुर अमित गुलेरिया, डीएफओ नितिन पाटिल, महाप्रबंधक उद्योग राजेश खरवाल, बीडीओ भवारना संकल्प गौतम, बीडीओ सुलाह सिकंदर कुमार, एसडीओ जल शक्ति देवेंद्र परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर