Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: योगी बोले- आतंकवाद, अलगाववाद व माफिया के साथ साये की तरह रहा है कांग्रेस का हाथ

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ साल जो प्रगति हुई कांग्रेस उतना अपने 55 साल की सत्ता में नहीं कर पाई।

By Jagran NewsEdited By: Richa RanaUpdated: Fri, 04 Nov 2022 11:05 PM (IST)
Hero Image
Himachal Election 2022: योगी बोले- आतंकवाद, अलगाववाद व माफिया के साथ साये की तरह रहा है कांग्रेस का हाथ।

कुटियारा (ज्वालामुखी), प्रवीण कुमार शर्मा। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ साल जो प्रगति हुई कांग्रेस उतना अपने 55 साल की सत्ता में नहीं कर पाई। माफिया विकास के रास्ते का सबसे बड़ा अवरोधक (बैरियर) है। कांग्रेस ने हमेशा इसे पोषित किया। जिला कांगड़ा की ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रविंदर सिंह रवि के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव काल में भारत उस ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है जिसने कभी 200 साल तक हम पर राज किया था।

संकट में भारत ने दिया नेतृत्व

वैश्विक मंच पर देश की बढ़ी हुई ताकत का अहसास इस बात से हो जाता है कि दुनिया पर जब भी कोई संकट आता है भारत उससे निपटने के लिए नेतृत्व देता है। मोदी के नेतृत्व में भारत अब पिछलगु देश नहीं रहा बल्कि वह ताकत बन गया है जिसके एक-एक कदम पर दुनिया नजर रहती है। 1952 में जनसंघ की स्थापना के बाद डा.  श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश दो प्रधान दो निशान का विरोध किया था । मोदी ने हिम्मत दिखाते हुए अनुछेद-370 को समाप्त करके श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा किया।

कांग्रेस सरकार होती तो वैक्सीन का पैसा कहीं और एडजस्ट कर दिया होता

आतंकवाद व अलगाववाद के साथ कांग्रेस का हाथ साये की तरह रहा है। आज देश 5G कनेक्टिविटी की तरफ आगे बढ़ चुका है जबकि कांग्रेस के समय में 2G घोटाले ने उनके एक -एक नेता के चहरे को भ्रष्टाचार की कालिख से कलंकित किया। कोरोना काल में मोदी की बदौलत मुफ्त की वैक्सीन, राशन देश के हर कोने में दिए गए। यदि कांग्रेस भूल से भी इस समय सत्तासीन होती तो वैक्सीन का पैसा कहीं और एडजस्ट कर दिया होता। अतः राशन डकार गए होते।

अगले साल तक पूरा होगा राम मंदिर निर्माण

भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण अगले साल तक पूरा हो जाएगा। कांग्रेस राज में राम मंदिर कभी न बन पाता। काशी विश्वनाथ धाम संवर चुका है। मथुरा, वृंदावन संवर रहे हैं।

हिमाचल की सत्ता के सपने देखने वालों की उप्र में दो सीटें

योगी आदित्यनाथ ने ज्वालामुखी से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रवि को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि पांच साल में प्रदेश में जयराम सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। सरकार पूरे शासनकाल में प्रदेश की जनता के प्रति समर्पित रही है। हिमाचल में AIIMS, IIT, Medical College खुल रहे हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि हिमाचल डबल इंजन सरकार का हिस्सा है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जो लोग हिमाचल में सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं उनकी 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में दो सीटें आईं हैं। राम नाम सत्य के लिए भी चार लोगों का होना जरूरी होता है, लेकिन कांग्रेस वह भी नहीं जुटा पाई।

ज्वालाजी मंदिर में टेका माथा

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ज्वालाजी मंदिर में माथा टेका। उन्होंने मां ज्वाला का आशीर्वाद लिया।

बाबा गोरखनाथ की भूमि से आपको नमन करने आया हूं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्वालामुखी के लोगों से खुद को जोड़ा। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लीलाधारी श्रीकृष्ण, बाबा विश्वनाथ, कुंभनगरी व बाबा गोरखनाथ की पावन धरा से आपको नमन करने आया हूं। मां ज्वालामुखी का दर्शन करने का सौभाग्य कई बार मिला। बाबा गोरखनाथ ने इस धरती को भी साधना स्थली बनाया था। मान्यता है कि यहीं से बाबा गोरखनाथ गोरखपुर गए थे। स्वाभाविक रूप से कांगड़ा जिले का यूपी से संवाद व संबंध इस रूप से बनता है। 

बोले योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस करती है झूठे वायदे, यह आदत भाजपा की नहीं

नगरोटा सूरियां, संवाद सूत्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा हलके में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने घोषणापत्र में वही वादे करती है, जिन्हें हम पूरा कर सकते है। कांग्रेस की तरह झूठे वादे करने की हमारी आदत नहीं है। हमने जो भी वादे किए थे, उनको पूरा करके दिखाया है। जनता को गुमराह करके हम राजनीति नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि हिमाचल की धरती ने इस देश को एक से एक बढक़र वीर सपूत दिए। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अगर देश को हिमाचल के सैनिकों की जरूरत पड़ जाए, तो हिमाचल के सैनिक पीछे नहीं हटेंगे ।

देश को स्वावलंबी बनाना चाहते हैं नरेन्द्र मोदी

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले विदेशों में भारत की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता था, न कोई सुनता था। आज विदेशों में भारत की बात को कान खोलकर सुना जाता है। हम हिंदुस्तान को स्वावलंबी व आत्म निर्भर बनाना चाहते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि देश में आतंकवाद पर किसी देश का हाथ है, तो वह पड़ोसी देश पाकिस्तान का है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि कोई भारत की तरफ़ आंख उठाकर भी देखेगा, तो फिर वही होगा, जो भारत को करना होगा।

जयराम ठाकुर लोकप्रिय मुख्यमंत्री

हिमाचल की राजनीति पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुछ केंद्र सरकार की, तो कुछ अपने स्तर पर योजनाएं चलाकर लोकप्रिय सीएम बन चुके हैं। महिलाओं के लिए टायलेट और हर घर में नल लगाकर पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्हें खुशी है कि पांच साल के कार्यकाल में उनकी छवि बेदाग है।उंन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की दो ही सीटें हैं। पूरा देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है। अब हिमाचल की जनता से आग्रह है कि यहां भी रिवाज बदल कर फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी ने संजय गुलेरिया के पक्ष में कमल के बटन को दवा कर कामयाब बनाना है।

कांग्रेस को कंधा देने के लिए कोई नहीं बचेगा

बिलासपुर जिला के घुमारवीं में पहुंचे यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी ने कांग्रेस पर खूब प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस का हाल यूपी में हुआ है, उसी तरह अब हिमाचल में हो रहा है। हिमाचल में कांग्रेस का अब कंधा देने के लिए भी कोई नही बचेगा। हिमाचल में एक बार फिर से भाजपा की सरकार हम बनाने जा रहे है।आदित्य योगी ने कहा कि हिमाचल की भूमि भक्ति व शक्ति की भूमि है। देश सेवा का समर्पण यहां देखने को मिलता है। आठ वर्ष पहले भारत की गिनती पिछड़े राष्ट्र के रूप में होती थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजिंद्र गर्ग के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर सुरेश चंदेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजेश शर्मा, महेंद्र पाल रतवान, सृरेश शर्मा, कमलेश कुमारी, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Himachal Election: आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दीपक शर्मा ने आज थामा कांग्रेस पार्टी का दामन

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: मुख्यमंत्री बोले- नादौन का विकास करवाने में सुक्खू नाकाम, जुगाड़ से बनना चाहते हैं CM