Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

देहरा के विधायक होशियार सिंह ने खेला भावुक कार्ड, बोले- भाजपा ने धाेखा दे दिया, अब आठ दिन में करेंगे फैसला

MLA Hoshiyar Singh विधायक होशियार सिंह ने आज समर्थकों के साथ बैठक की। इस मौके पर विधायक होशियार सिंह ने अपने समर्थकों को सीधे तौर पर कह दिया कि मुझसे अच्छा कोई और लगता है तो उसे चुनकर विधायक बना लो।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaUpdated: Wed, 12 Oct 2022 02:32 PM (IST)
Hero Image
देहरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक होशियार सिंह।

देहरा, संवाद सहयोगी। MLA Hoshiyar Singh, जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में टिकट को लेकर घमासान जारी है। विधायक होशियार सिंह ने आज समर्थकों के साथ बैठक की। इस मौके पर विधायक होशियार सिंह ने अपने समर्थकों को सीधे तौर पर कह दिया कि मुझसे अच्छा कोई और लगता है तो उसे चुनकर विधायक बना लो। यह शब्द उन्होंने समर्थकों के साथ भावुक होकर कहे। होशियार सिंह ने कहा कि मुझे तो भाजपा ने धोखा दे दिया है। कांग्रेस टिकट का भरोसा देती है तो ठीक है।

आगामी आठ दिनों में कोई पार्टी टिकट देती है तो ठीक है नहीं तो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे। कार्यकर्ता ही असली ताकत हैं व मान सम्मान हैं। देहरा की जनता की सेवा की है और देहरा की जनता की सेवा करते करते घरवार भी भूल गए थे। जो कार्यकर्ता चाहेंगे वही होगा।

समर्थक बोले, जिस मर्जी पार्टी में जाओ हम साथ

बैठक के दौरान समर्थकों ने कहा कि हमें होशियार सिंह ही चाहिए, चाहे जिस मर्ची पार्टी में जाओ। कांग्रेस टिकट देती है तो कांग्रेस में चले जाओ पर पहले यह बात कर लें कि टिकट उन्हें ही मिले। इसी शर्त पर पार्टी ज्वाइन करें नहीं तो न करें। सभी समर्थक कार्यकर्ता होशियार सिंह के साथ हैं चाहे जिस मर्जी पार्टी में वह चले जाएं।

57 पंचायतों के कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

होशियार सिंह की बैठक में 57 पंचायतों के लोगों ने शिरकत की और दम भरा कि होशियार सिंह के साथ हैं, चाहे वह किसी भी पार्टी में चले जाएं। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात एक करेंगे।

यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: हिमाचल में कांग्रेस टिकट में उलझी, भाजपा ने सजा दी फिल्डिंग, कल मोदी भरेंगे चुनावी जोश

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express Train: सवा पांच घंटे में पहुंचेंगे हिमाचल से दिल्‍ली, पीएम मोदी कल ऊना में देंगे सौगात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें