Move to Jagran APP

चुनाव से पहले प्रधानमंत्री तीन और गृह मंत्री चार बार हिमाचल आएंगे, सुजानपुर की बजाय मंडी में होगी मोदी की रैली

Himachal Chunav 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा सुजानपुर की जगह मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की रैली करवाएगी। इसमें एक लाख कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। अभी इसकी तिथि तय नहीं है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 07 Sep 2022 08:56 AM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2022 08:56 AM (IST)
भाजपा सुजानपुर की जगह मंडी में भाजयुमो की रैली करवाएगी। इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Chunav 2022, विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा सुजानपुर की जगह मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की रैली करवाएगी। इसमें एक लाख कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। अभी इसकी तिथि तय नहीं है। सुजानपुर में किसी भर्ती कार्यक्रम के कारण स्थान बदला गया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद सुजानपुर और चंबा में कार्यक्रम होंगे। नवरात्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी मंडी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में सभी रैलियों पर चर्चा की है। प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रमों के प्रस्ताव तैयार हैं। हालांकि तिथि दिल्ली से समय मिलने के बाद ही तय होगी। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चार या पांच बार हिमाचल आ सकती हैं।

धूूमल की उपस्थिति में शिमला में तय हुई थी सुजानपुर रैली

सुजानपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली कोर ग्रुप की बैठक में पूर्व मु्ख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की उपस्थिति में तय हुई थी। उस समय सुजानपुर में मैदान के आकार से लेकर एक लाख युवाओं को लाने तक की बात हुई थी। अब स्थल बदलने के बाद चर्चा है कि मंडी में पार्टी को और मजबूत करने की योजना है।

आज धर्मशाला पहुंचेंगे बीएल संतोष

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बुधवार को धर्मशाला पहुंचेंगे। इस दौरान पुराने सभी सदस्यों से चर्चा करेंगे। उन्हें सक्रिय करना है। पार्टी ने योजना बनाई है कि भाजपा से लंबे समय से जुड़े लोगों को सक्रिय किया जाएगा।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.