Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Lal Thakur: मुख्यमंत्री पद के कई दावेदारों से आहत विधायक ने नियुक्तियों पर उठाए सवाल, सोनिया से मिलेंगे

Cngress MLA Ram Lal Thakur हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदारों से आहत विधायक रामलाल ठाकुर ने अब संगठन में हो रही नियुक्तियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में पहले चार या पांच उपाध्यक्ष व महासचिव होते थे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Tue, 20 Sep 2022 09:18 AM (IST)
Hero Image
विधायक रामलाल ठाकुर ने अब संगठन में हो रही नियुक्तियों पर सवाल उठाया है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Cngress MLA Ram Lal Thakur, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदारों से आहत विधायक रामलाल ठाकुर ने अब संगठन में हो रही नियुक्तियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में पहले चार या पांच उपाध्यक्ष व महासचिव होते थे। पिछले कुछ समय से इसका प्रारूप ही बदल दिया है। गली-मोहल्ले में उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव बनाए जा रहे हैं। पद देते वक्त यह भी नहीं देखा जा रहा है कि उसकी राजनीतिक पृष्ठभूमि क्या है। क्या वह आपराधिक छवि का तो नहीं है। यह सारा मामला पार्टी हाईकमान के ध्यान में लाया है।

शिमला में पत्रकारों से बातचीत में रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से भी आग्रह किया है कि नई नियुक्तियों के समय आपराधिक छवि को भी देखा जाए। हाईकमान से स्पष्ट कहा कि ऐसे लोगों को विधानसभा चुनाव में टिकट न दें। ऐसे लोग जिनकी छवि ठीक नहीं है और पार्टी के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं उन्हें संगठन से बाहर किया जाना चाहिए। पार्टी को नियमों पर चलना चाहिए, क्योंकि इनकी बेहद ज्यादा जरूरत है।  

इसलिए छोड़ा उपाध्यक्ष पद

रामलाल ठाकुर ने कहा कि चिंतन शिविर में निर्णय लिया था कि जो पुराने पदाधिकारी हैं उन्हें पद छोड़कर पार्टी के लिए कार्य करना चाहिए। मैं 1987 से उपाध्यक्ष हूं। सोनिया गांधी ने चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। चिंतन शिविर के फैसले पर अमल करते हुए उपाध्यक्ष का पद छोड़ा था।

कांग्रेस में कभी मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं होता

रामलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में कभी भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं होता था। यह अलग बात है कि पिछली बार मंडी रैली के दौरान राहुल गांधी ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था। हालांकि अभी कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी और न ही करना चाहिए। जैसी रिवायत पहले थी वैसी ही चलनी चाहिए।

नयनादेवी में मुझसे योग्य व्यक्ति है तो उसे टिकट दे दो

नयनादेवी से विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि पार्टी चाहे तो मेरे विधानसभा क्षेत्र से मुझसे अधिक योग्य व्यक्ति मिलता है तो उसे टिकट दे। इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन उसे टिकट मिले जिसकी साफ छवि हो और संगठन के लिए काम करते हो।

ऊना, हमीरपुर व कांगड़ा में होंगी बैठकें

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति की बैठकें 40 विधानसभा क्षेत्रों में हो चुकी हैं। ऊना, हमीरपुर व कांगड़ा जिला में अब बैठकें की जाएंगी। अगले सप्ताह तक रिपोर्ट हाईकमान को सौंप देंगे। उन्होंने एम्स व फोरलेन पर कहा कि लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

राठौर की कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल

रामलाल ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बिलासपुर जिला की कार्यकारिणी में बदलाव किया था। कहा था कि पदाधिकारी ज्यादा हैं, जबकि ठियोग में कार्यकारिणी में 350 पदाधिकारी है।

बैठक के बाद दिल्ली रवाना, सोनिया से मिलेंगे

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद रामलाल ठाकुर दिल्ली रवाना हो गए। उनका दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलने का कार्यक्रम है। इसके अलावा केसी वेणुगोपाल सहित अन्य पदाधिकारियों से भी दिल्ली में मिलेंगे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें