Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: हिमाचल में मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस ने किया जीत का दावा, आखिर किसे मिलेगी सत्‍ता

Himachal Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब नतीजों का इंतजार है। हालांकि यह इंतजार लंबा है। लेकिन मतदान के बाद ही भाजपा और कांग्रेस नेता अपनी जीत के दावे करने लगे हैं। इसका फैसला आठ दिसंबर को ही होगा।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaUpdated: Sun, 13 Nov 2022 08:29 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस जीत का दावा कर रहे हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शनिवार को मतदान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शांत माहौल में ही चुनाव होते रहे हैं। भाजपा हमेशा इसके लिए लोगों को प्रेरित करती रही है। लोगों ने प्रदेश के विकास और डबल इंजन के लिए भारी प्रतिशतता में मतदान किया है। आठ दिसंबर को फिर से हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी। कश्यप ने कहा कि प्रदेश में जो काम बचे हुए हैं, डंबल इंजन की सरकार उन पर काम करेगी।

प्रतिभा बोलीं, हिमाचल में जनबल की जीत

वहीं, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी की शानदार जीत का दावा किया है। उन्होंने भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रदेश में जनबल की जीत हो रही है। भाजपा के धनबल को लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है। प्रदेश का चुनाव परिणाम देश में राजनीति की दशा व दिशा तय करेगा। पूर्ण बहुमत से कांग्रेस एक मजबूत सरकार बनाएगी। प्रदेशहित में जन कल्याण के कार्य व चुनाव में किए सभी वादों को पूरा करेगी।

जनता ने बनाया सरकार बदलने का मूड : आनंद

पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने शिमला के कैलस्टन पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। आनंद शर्मा ने कहा कि जनता ने सरकार बदलने का मूड बना लिया है। 8 दिसंबर को यह साफ हो जाएगा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आ रही है। आनंद शर्मा ने कहा बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश के अंदर ओपीएस लागू किया जाएगा। कांग्रेस कर्मचारियों को उनका हक दिलाएगी। भाजपा ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी 10 गारंटियों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। पहली गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम को भी कांग्रेस पूरा करेगी।

आठ दिसंबर को आएंगे नतीजे

शनिवार 12 नवंबर को मतदान हो गया है। लेकिन मतदान के नतीजों के लिए लंबा इंतजार करना होगा। चुनाव परिणाम आठ दिसंबर को आएगा। आठ दिसंबर तक अब राजनीतिक दल अपनी जीत के दावे करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: हिमाचल में कर्मचारियों व लाभार्थियों का रहा चुनाव, BJP या कांग्रेस कौन संभालेगा सत्‍ता

Himachal Election 2022 Photos: यहां एक फीट बर्फ में पैदल चलकर वोट डालने पहुंचे लोग, देखिए तस्‍वीरें

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर