Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: अनिल कपूर ने ठोंकी ताल, बसपा की ओर से भरा नामांकन

Himachal Vidhan Sabha Chunav 2022 बहुजन समाज पार्टी (BSP) से अनिल कपूर ने नामांकन पत्र भरा है। जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि 27 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 29 अक्टूबर सायं तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Thu, 20 Oct 2022 08:20 PM (IST)
Hero Image
Himachal Election 2022: अनिल कपूर ने ठोंकी ताल, बसपा की ओर से नामांकन भरा।

रिकांगपिओ, संवाद सहयोगी। Himachal Vidhan Sabha Chunav 2022, हिमाचल प्रदेश किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (BSP) से अनिल कपूर ने नामांकन पत्र भरा है। जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि 27 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 29 अक्टूबर सायं तीन बजे तक नामांकन वापस लेने की समयसीमा निर्धारित की है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जो व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकद या वस्तु रूप में कोई पारितोषण देता या लेता है, तो उसे एक वर्ष का कारावास व जुर्माना दोनों दंडनीय होगा। रिश्वत देने और लेने वाले दोनों के विरुद्ध मामले दर्ज करने के लिए उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। लोग इसकी शिकायत प्रकोष्ठ के नंबर 01786-221491, 221492 और टोल फ्री नंबर 1950 पर दे सकते हैं।

किन्नौर महोत्सव में लोगों को मतदान के प्रति किया जाएगा जागरूक

जिला किन्नौर का राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव 30 अक्टूबर से दो नवंबर तक पुलिस मैदान रिकांगपिओ में मनाया जाएगा। उपायुक्त किन्नौर एवं राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति के अध्यक्ष आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि इस वर्ष स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। पहली नवंबर को आइटीबीपी मैदान में एक मेगा नाटी आयोजित की जाएगी इसमें हजारों महिलाएं भाग लेंगी। उपायुक्त ने बताया कि किन्नौर महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और प्रतिदिन सायं स्टार नाइट का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लोक संगीत व वाद्ययंत्र प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किन्नौर महोत्सव में विभिन्न खेल गतिविधियों और मिस्टर किन्नौर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। आबिद हुसैन सादिक ने सभी विभागों को राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मिलकर कार्य करने का आग्रह किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें