Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: भाजपा इस बार 10 महिलाओं को दे सकती है टिकट, इनकी लग सकती है लाटरी

Himachal Election 2022 हाईकमान से हरी झंडी मिलती है तो मंत्री से लेकर वर्तमान में विधायकों के साथ पूर्व में प्रत्याशी रही महिलाओं की लाटरी फिर से लग सकती है। पिछले बार भाजपा ने छह महिलाओं को टिकट दिया था।

By Virender KumarEdited By: Updated: Fri, 14 Oct 2022 09:01 PM (IST)
Hero Image
Himachal Election 2022: भाजपा इस बार 10 महिलाओं को दे सकती है टिकट।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Election 2022, हिमाचल विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या इस बार और बढ़ सकती है। भाजपा 10 महिलाओं को चुनावी समर में उतारने पर विचार कर रही है। पार्टी की ओर से इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया है। हाईकमान से हरी झंडी मिलती है तो मंत्री से लेकर वर्तमान में विधायकों के साथ पूर्व में प्रत्याशी रही महिलाओं की लाटरी फिर से लग सकती है। पिछले बार भाजपा ने छह महिलाओं को टिकट दिया था। इस बार इसमें बढ़ोतरी की जा सकती है। भाजपा की इस योजना पर संसदीय बोर्ड की मुहर लगती है तो इनकी संख्या 10 हो सकती है। इससे स्पष्ट है कि पार्टी की वर्तमान विधायकों सहित पूर्व महिला प्रत्याशियों का टिकट नहीं कटेगा।

ये हैं कतार में

मंत्री सरवीण चौधरी के अलावा शशिबाला और विजय ज्योति सेन की फिर लाटरी लग सकती है। भाजपा कमलेश कुमारी और रीता धीमान को भी फिर से चुनाव में उतारने का फैसला ले सकती है। राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी पर भी फैसला हाईकमान ही लेगा। इनके अलावा भी कई महिलाओं को टिकट मिल सकता है। पिछली बार भाजपा ने कमलेश कुमारी, रीता धीमान, शशिबाला, विजय ज्योति सेन व इंदु गोस्वामी को पहली बार चुनावी समर में उतारा था। इसके बाद पच्छाद में हुए उपचुनाव में रीना कश्यप को प्रत्याशी बनाया था।

भाजपा महिला मोर्चा नहीं करेगा टिकट की मांग

भाजपा महिला मोर्चा पहले ही साफ कर चुका है कि महिला नेता इसके बारे में दावा तो करेंगी, लेकिन कोटे के तहत टिकट की मांग नहीं करेंगी। भाजपा में टिकट का आधार योग्यता है, कोई कोटा नहीं हैं। महिला मोर्चा पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहा है। यदि पार्टी को लगता है कि किसी महिला नेता में योग्यता है तो पार्टी उसे प्रत्याशी बना सकती है। पार्टी जितनी ज्यादा महिलाओं को टिकट देगी, उसका मोर्चा स्वागत करेगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें