Move to Jagran APP

Himachal Election 2022: मोदी बोले, कांग्रेस यानी अस्थिरता, इनका मूल आधार परिवारवाद, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

PM Modi Rally Highlights Himachal Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने आज शाहपुर और सुजानपुर में हुंकार भरी। प्रधानमंत्री ने डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाने सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 09 Nov 2022 01:22 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2022 02:18 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शाहपुर के चंबी मैदान में

धर्मशाला/सुजानपुर, जागरण टीम। PM Modi Rally Highlights, Himachal Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शाहपुर के चंबी मैदान से हुंकार भरी। पीएम मोदी ने कहा जब हिमाचल के पास डबल इंजन की सरकार होगी तो कई चुनौतियों से पार पा सकती है। हिमाचल भाजपा के 11 शुभ संकल्प हैं। कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती। अब गिनकर दो ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है। इन राज्‍यों से विकास नहीं, झगड़े की ही खबरें आती हैं।

कांग्रेस यानी अस्थिरता और विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस यानी अस्थिरता, घोटाले, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी है। भाजपा की पहचान सुशासन से है। भाजपा वही कहती है जो करती है। कई राजनीतिक दल परिवारवाद पर चल रहे हैं। उतर प्रदेश में 40 साल बाद दोबारा सरकार बनी। मणिपुर में सहित कई राज्यों में सरकारें बनी। कांग्रेस एक बार सरकार से गई तो वापस नहीं आती। तमिलनाडू में 60 साल से कांग्रेस को घुसने नहीं दिया। त्रिपुरा सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस को आने नहीं दिया।

कांग्रेस सोच, अगली बार सरकार तो बननी नहीं है अभी मजे करो

कई राज्यों में तो कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। आप लोगों ने पांच साल पहले कांग्रेस की विदाई की थी अब दोबारा लौटने नहीं देना है। कांग्रेस के लोग यही सोचते हैं कि अगली बार सरकार तो बननी नहीं है तो मजे लो और बस पैसा कमाओ। हम ऐसी राजनीतिक परंपरा बनाना चाहते हैं की लोग बार बार मौका दें।

डबल और सिंगल इंजन का उदाहरण बताया

पीएम मोदी ने कहा अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी जो मर्जी कर ले ये लोग कुछ नही करने देंगे। मोदी चाहेगा कि वह अपने घर के लिए कुछ करे, लेकिन यह नहीं करने देंगे। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में सिर्फ 15 घर बनाए, जबकि जयराम ठाकुर ने 10 हजार स्वीकृत किए, जिसमें 8 हजार बन गए हैं। यह डबल और सिंगल इंजन सरकार का उदाहरण है।

कांग्रेस ने हिमाचल का विशेष पैकेज बंद किया

कोरोना के समय कितनी मुश्किलें आईं, हम भी सोच सकते थे कि सरकार तो बदलनी है। लेकिन हमने ऐसा नहीं सोचा। हमने तय किया काम करेंगे और टीकाकरण पर जोर दिया। हिमाचल सबसे पहले शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया। कांग्रेस ने हिमाचल का विशेष पैकेज बंद कर दिया था। केंद्र की योजनाओं पर 60-40 का नियम रख दिया। फिर जब मैं प्रधानमंत्री बना तो मैंने इसे 90-10 कर दिया। विकसित भारत की उम्मीद करते हैं तो उसमें हिमाचल के युवा का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

हिमाचल में हर तरह के शैक्षणिक संस्‍थान

बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल पार्क यहां बन रहे हैं। 5 जी से हिमाचल का विकास होगा। घर बैठे दवाइयां मंगवा पाएंगे। 75 सालों में कांग्रेस ने यूनिवर्सिटी विस्तार के लिए कुछ नहीं किया और आज हर तरह के शैक्षणिक संस्थान बन चुके हैं, जो भाजपा की देन है।

माताओं व बहनों का आशीर्वाद मिल जाए तो कोई नहीं हिला सकता

पीएम मोदी ने कहा हम महिलाओं की हर चुनौती को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। जन्म से मृत्यु तो उनका ख्याल रखने का प्रयास किया। बेटी के लिए पढ़ाई से लेकर नौकरी, स्वास्थ्य सभी क्षेत्र में अवसर दिए हैं। जब माता और बहनों का आशीर्वाद मिल जाता है तो कोई हिला नहीं सकता। मेरी बातें अगले दो दिन घर घर जाकर बताओगे। घर घर जाकर कहना है कि मोदी आए थे समय के अभाव में वो आपके पास तो नहीं पहुंच पाए, लेकिन प्रणाम भेजा है।

कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों के साथ छल किया

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों के साथ छल किया है। हिमाचल के लोग इस बार स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब हुई है। देश में कांग्रेस का सफाया कर दिया है। जनता कांग्रेस को भली भांति समझ चुकी है। कांग्रेस यह सोच रही है कि एक बार कांग्रेस व एक बार भाजपा की सरकार बन ही जाएगी।

चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं को हिमाचल की याद आई क्‍या

मोदी ने कहा चुनाव से पहले दिल्‍ली से कांग्रेस के नेता कभी पूछने आए। पांच वर्षों तक याद नहीं किया। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में भी नाकाम रही है। कांग्रेस को हिमाचल से बोरिया बिस्तर समेटना होगा।

कांग्रेस झूठ की गारंटी देती है : मोदी

पीएम ने सुजानपुर में सैनिकों को याद किया। 20 जवानों से सुजानपुर में मिला। वीर भूमि की माताओं को नमन करता हूं। धूमल व मैं कारगिल के शहीदों से मिलने गए थे। कांग्रेस झूठी गारंटी देती है। कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन का मामला 40 साल तक लटकाए रखा। सैनिकों को 60 हजार करोड़ रुपये दिए। देश की सुरक्षा जरूरी है। कांग्रेस ने घोटालों को बढ़ावा दिया।

महिलाओं व बेटियों का खास ख्‍याल

महिलाओं की सुविधा व बेटियों की पढ़ाई लिखाई के लिए भाजपा की ओर से बेहतर कार्य सेवाभाव से किया जा रहा। गैस कनेक्शन, हर घर नल से जल, हर विकास करने में भाजपा आगे है। संकल्‍प पत्र में भाजपा ने महिलाओं को तवज्‍जो दी है।

हिमाचल छोटे राज्‍यों में रोल माडल

हिमाचल छोटे राज्‍यों में रोल मॉडल के रूप में आगे बढ़ सकता है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल को रोल मॉडल के रूप में उभारना है। कांग्रेस को विकास कार्यों से दुश्मनी है। कांग्रेस ने हिमाचल का बुरा ही किया।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: हिमाचल में बोले पीएम, कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी जो मर्जी कर ले ये कुछ नहीं करने देंगे


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.