Move to Jagran APP

Himachal Election 2022: हिमाचल में चुनाव प्रचार के आखिरी दो दिन, आज खरगे और पीएम मोदी करेंगे दो-दो रैलियां

Narendra Modi Rally Himachal Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दौर आ गया है। अब दो दिन ही प्रचार के लिए बाकी हैं। दो दिन हिमाचल की सियासत खूब गरमाएगी। पीएम मोदी और खरगे की आज दो-दो रैलियां हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 08 Nov 2022 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2022 11:01 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हिमाचल प्रदेश में आज दो-दो रैलियां करेंगे।

शिमला, जागरण संवाददाता। Narendra Modi Rally, Himachal Election 2022, हिमाचल में विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में अब देश के सभी बड़े नेता दो दिन हिमाचल में होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज बुधवार को हिमाचल में दो चुनावी रैलियां करेंगी। इसमें से एक रैली कांगड़ा जिला के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में होगी। वहीं दूसरी रैली हमीरपुर जिला के सुजानपुर में होगी। यह रैली इसलिए अहम है कि यहां से कांग्रेस ने अपने कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने धूमल परिवार को छोड़कर किसी अन्य को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शिमला ग्रामीण और नालागढ़ में दो जनसभाएं करेंगे।

मोदी की सुजानपुर में रैली का महत्‍व

पिछली बार प्रेम कुमार धूमल को भाजपा ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था। इसके बावजूद उन्हें सुजानपुर से राजेंद्र राणा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए भाजपा इस सीट पर ज्यादा ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री की रैली के बाद यहां पर भाजपा के पक्ष में राजानीतिक माहौल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

सबसे बड़े जिला कांगड़ा को शाहपुर से साधने की कोशिश

वहीं राजनीतिक हैसियत के हिसाब से प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में चुनाव के अंतिम पड़ाव में रैली करके भाजपा के प्रत्याशियों को जीताने के लिए पार्टी पूरा प्रयास करेगी। पीएम मोदी की रैली से भाजपा प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा को साधने का प्रयास कर रही है। शाहपुर से भाजपा प्रत्‍याशी सरवीन चौधरी लगातार तीन बार जीत चुकी हैं।

खरगे विक्रमादित्‍य के पक्ष में करेंगे जनसभा

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अजुर्न खरगे भी मंगलवार को हिमाचल पहुंच गए हैं। वह आज बुधवार को कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में शिमला ग्रामीण के बवुटी में चुनावी जनसभा करेंगे। इसके बाद नालागढ़ में चुनावी जनसभा करने का कार्यक्रम है।

प्रियंका की सिरमौर में रैली, शिमला में रोड शो प्रस्‍तावित

इसी तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सिरमौर जिले के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली करेंगी। इससे अगले दिन उनका शिमला में रोड शो का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे फाइनल रूप अभी नहीं दिया गया है।

जयराम और प्रतिभा झोंकेंगे पूरी ताकत

वहीं भाजपा के कई और बड़े नेता भी हिमाचल में चुनावी रैलियां और रोड शो कर सकते हैं। इसका पूरा कार्यक्रम भाजपा की ओर से तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में अंतिम 2 दिन प्रचार काे पूरा पसीना बहाएंगे। इसी तरह से कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष प्रतिभा सिंह चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंकेगी।

यह भी पढ़ें:

बिहार की तर्ज पर हिमाचल में भी पोस्टर वार शुरू, कांग्रेस के बगल में लगा भाजपा का पोस्टर देख आप भी हंस पड़ेंगे

Himachal Election 2022: ऊना की पांच सीटों पर क्‍या बन रहे हैं समीकरण, इन मुद्दों को भुना रहे BJP व कांग्रेस


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.