Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: 15 दिन में दूसरी बार शिमला पहुंची सोनिया गांधी, प्रियंका के घर बनेगी चुनावी रणनीति

Himachal Election 2022 Sonia Gandhi In Shimla कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी प्रदेश की सियासी नब्ज टटोलने 15 दिन बाद दोबारा शिमला पहुंच गई हैं। सुबह 10 बजे के करीब कड़ी सुरक्षा के बीच सोनिया गांधी का काफिला शिमला से होते हुए छराबड़ा के लिए निकला।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaUpdated: Tue, 01 Nov 2022 12:09 PM (IST)
Hero Image
सोनिया गांधी प्रदेश की सियासी नब्ज टटोलने 15 दिन बाद दोबारा शिमला पहुंच गई हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Election 2022, Sonia Gandhi In Shimla, कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी प्रदेश की सियासी नब्ज टटोलने 15 दिन बाद दोबारा शिमला पहुंच गई हैं। सुबह 10 बजे के करीब कड़ी सुरक्षा के बीच सोनिया गांधी का काफिला शिमला से होते हुए छराबड़ा के लिए निकला। छराबड़ा में वह अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के घर ठहरेंगी। कुछ दिनों तक उनका यहां पर रुकने का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी दो दिन पूर्व ही राजधानी से सटे छराबड़ा में अपने घर पर पहुंची थी। मंडी में रैली के लिए वह शिमला से ही गई थी। इससे पहले सोनिया गांधी 10 अक्टूबर को शिमला आई थी। 6 दिनों तक छुट्टियां मनाने के बाद सोनिया गांधी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली लौटी थी।

सोनिया का यह निजी दौरा

बताया जा रहा है कि सोनिया और प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के किसी भी नेता से उनका मिलना प्रस्तावित नहीं है। लेकिन चुनावी तैयारियों के बीच कई नेता उन्हें चुनावी रिपोर्ट देने जा सकते हैं।

सियासी हलचल पर रहेगी नजर

हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है। इन चुनावों में प्रियंका गांधी वाड्रा की अहम भूमिका रहने वाली है। हिमाचल में चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेवारी प्रियंका के कंधों पर है। इसलिए प्रियंका बार बार शिमला आ रही हैं।

10 को चौपाल में प्रियंका की रैली प्रस्तावित

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी शिमला जिला के चौपाल में 10 नवंबर को रैली प्रस्तावित है। हालांकि अभी तक रैली का शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शिमला जिला की बाउंड्री पर प्रियंका की रैली को लेकर पार्टी में अंदरखाते विरोध शुरू हो गया है, क्योंकि चौपाल शिमला जिला के कार्नर वाली विधानसभा सीट है। इसकी बाउंड्री पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के साथ लगती है। इसलिए कांग्रेस नेता शिमला जिला में ऐसे स्थान पर प्रियंका की रैली मांग रहे हैं, जहां ज्यादातर चुनाव क्षेत्रों के लोग पहुंच सके।

शिमला का रोड शो रद

एक सप्ताह पहले तय शेड्यूल के अनुसार प्रियंका का शिमला में 10 नवंबर को रोड शो रखा गया था, लेकिन शिमला समेत कुल्लू, चंबा और ऊना के सभी रोड शो रद कर दिए गए हैं। शिमला का रोड शो रद होने के बाद चौपाल में प्रियंका की अलग से रैली प्लान की जा रही है।

प्रियंका की चारों संसदीय क्षेत्रों में एक-एक रैली

पूर्व में प्रियंका गांधी की चार संसदीय क्षेत्रों में रैली प्रस्तावित थी। प्रियंका शिमला संसदीय हल्के की रैली सोलन में कर चुकी हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली बीते कल ही पड्डल मैदान में की गई। अब 4 नवंबर को कांगड़ा और 7 नवंबर को हमीरपुर में रैली करेंगी।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: हिमाचल में स्‍टार प्रचारक, आज अमित शाह की तीन रैली, सचिन पायलट और आनंद भी मैदान में

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल, देखिए ताजा अपडेट