Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चुनावी नतीजों के इंतजार के बीच महाकाल मंदिर पहुंचे प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्‍य, बाबा से की यह प्रार्थना

Himachal Election Result 2022 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नतीजों के इंतजार के बीच वीरभद्र सिंह का परिवार महाकाल के दरबार में पहुंचा। मध्‍य प्रदेश दौरे के दौरान प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्‍य सिंह उज्‍जैन पहुंचे और विशेष पूजा की।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaUpdated: Mon, 28 Nov 2022 02:08 PM (IST)
Hero Image
उज्‍जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्‍य सिंह।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Election Result 2022, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनने बनाने की अटकलें व चर्चाएं चल रही हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता अपने अपने गणित लगा रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्‍यक्ष एवं सांसद प्रतिभा‍ सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह आज महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस नेता अमित नंदा और युवा नेता यदोपति ठाकुर भी साथ रहे। सभी एक साथ महाकाल मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।

भारत जोड़ाे यात्रा में शामिल होकर लौटीं प्रतिभा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दूसरे दिन भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। इसके बाद वह वापस लौट आई हैं। इंदौर से दिल्ली तक फ्लाइट से आई हैं। देर शाम दिल्ली से चंडीगढ़ तक फ्लाइट में आएंगी। देर रात तक उनका शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है।

काफी देर तक की महाकाल की पूजा

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के बाद मध्य प्रदेश में महाकाल मंदिर में माथा टेका है। विक्रमादित्य सिंह अपनी मां प्रतिभा सिंह के साथ मंदिर में काफी देर तक पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: सर्विस वोटर पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने कर्मचारियों की सूची निर्वाचन अधिकारी को सौंपी

विक्रमादित्‍य सिंह ने लिखा खास संदेश

पूजा की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर शेयर करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने लिखा-जय महाकालेश्वर, हर-हर महादेव। हिमाचल प्रदेश के हमारे परिवार पर अपनी कृपया बनाए रखें।

जम्‍मू कश्‍मीर में पूरी होगी यात्रा

राहुल की यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। राहुल गांधी 150 दिन की इस यात्रा में लगभग 3,500 किलोमीटर पैदल चलेंगे। फरवरी में यह यात्रा पूरी होगी।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election: जेपी नड्डा के गृह जिला में 27 साल से नहीं टूटा यह रिकार्ड, बदलेगा रिवाज या बनी रहेगी परंपरा

सत्ता के गलियारे से: यह क्‍या... हिमाचल में कर्मचारियों को धूप सेंकने पर कारण बताओ नोटिस, पढ़ें रोचक मामला

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर