Move to Jagran APP

Nagar Nigam Chunav: चार नगर निगमों के 64 वार्ड में 293 प्रत्याशी मैदान में, पहली बार पार्टी चिह्न पर हो रहे चुनाव

Hiamchal Nagar Nigam Chunav हिमाचल प्रदेश में पहली बार पार्टी चिह्न पर हो रहे चार नगर निगमों मंडी सोलन धर्मशाला व पालमपुर के चुनाव के लिए 64 वार्ड में 293 प्रत्याशी मैदान में हैं। किसी भी वार्ड के लिए सर्वसम्मति नहीं बन पाई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Sun, 28 Mar 2021 08:58 AM (IST)
Nagar Nigam Chunav: चार नगर निगमों के 64 वार्ड में 293 प्रत्याशी मैदान में, पहली बार पार्टी चिह्न पर हो रहे चुनाव
पार्टी चिह्न पर हो रहे चार नगर निगम चुनाव के लिए 64 वार्ड में 293 प्रत्याशी मैदान में हैं।

धर्मशाला, शिमला, जेएनएन। Hiamchal Nagar Nigam Chunav, हिमाचल प्रदेश में पहली बार पार्टी चिह्न पर हो रहे चार नगर निगमों मंडी, सोलन, धर्मशाला व पालमपुर के चुनाव के लिए 64 वार्ड में 293 प्रत्याशी मैदान में हैं। किसी भी वार्ड के लिए सर्वसम्मति नहीं बन पाई है। कहीं पर छह-छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसके बाद मतगणना और फिर नतीजे घोषित किए जाएंगे।

प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने सभी वार्डों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। माकपा ने केवल मंडी नगर निगम के दो वार्ड में ही प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने चारों नगर निगम में प्रत्याशियों को उतारा है।

भाजपा और कांग्रेस के बागी कई जगह आप तो कई जगह निर्दलीय ही मैदान में हैं। इससे चुनाव रोचक हो गया है। धर्मशाला में 37 निर्दलियों में से सात कांग्रेस और 11 भाजपा के बागी हैं। ये पार्टी का टिकट न मिलने पर चुनाव लड़ रहे हैं। सोलन में नौ निर्दलियों में से तीन कांग्रेस और दो भाजपा के बागी बताए जा रहे हैं। मंडी और पालमपुर में भी कांग्रेस और भाजपा के बागियों ने चुनाव को रोचक दौर में पहुंचा दिया है। कई वार्ड में तो दो-दो बागी एक ही पार्टी के हैं।

नगर निगम के अलावा छह नगर पंचायतों चिडग़ांव, नेरवा, आनी, निरमंड, कंडाघाट और अंब में भी चुनाव हो रहे हैं। इसके अलावा जिला शिमला के टुटू, चौपाल और मंडी जिले के धर्मपुर ब्लॉक में पंचायत प्रधान पदों के चुनाव हो रहे हैं।