Move to Jagran APP

Himachal Nagar Nigam Chunav: धर्मशाला में होली के दिन भी नहीं थमा प्रचार, दोपहर बाद मैदान में उतरे नेता

Himachal Nagar Nigam Chunav नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांगड़ा चंबा के सांसद किशन कपूर व वन मंत्री राकेश पठानिया को वार्ड 16 सिद्धपुर से भाजपा प्रत्याशी वीर सिंह के समर्थन में वोट मांगने के लिए प्रचार के लिए उतारा गया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Mon, 29 Mar 2021 01:19 PM (IST)
Himachal Nagar Nigam Chunav: धर्मशाला में होली के दिन भी नहीं थमा प्रचार, दोपहर बाद मैदान में उतरे नेता
नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

धर्मशाला, नीरज व्यास। Himachal Nagar Nigam Chunav, नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांगड़ा चंबा के सांसद किशन कपूर व वन मंत्री राकेश पठानिया को वार्ड 16 सिद्धपुर से भाजपा प्रत्याशी वीर सिंह के समर्थन में वोट मांगने के लिए प्रचार के लिए उतारा गया। अब यह अभियान 17 वार्डों तक चलेगा। अलग-अलग वार्डों में सांसद, मंत्री व विधायक वोट मांगने जा रहे हैं। किशन कपूर व राकेश पठानिया ने सोमवार को होली के बावजूद दोपहर बाद अपना प्रचार अभियान शुरू किया। उन्‍होंने सोमवार को दोपहर बाद वार्ड नंबर 17 सिद्धबाड़ी से भाजपा प्रत्याशी कांता देवी के पक्ष में प्रचार किया। इसके उपरांत वार्ड नंबर 13 दाड़ी में स्कूल के पास और पांच बजे दाड़ी में ही शिवनगर कालोनी में भाजपा प्रत्याशी राजेश शर्मा के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद शाम छह बजे दोनों नेता वार्ड नंबर 12 बड़ोल के लेहड़ में प्रत्याशी नर्वदा शर्मा के पक्ष में प्रचार करेंगे।

वहीं भटियात के विधायक विक्रम जरियाल और विधायक विशाल नैहरिया वार्ड नंबर 16 सिद्धपुर में सोमवार को जनता के बीच जाकर भाजपा प्रत्याशी वीर सिंह ठाकुर के लिए वोट मांग रहे हैं। विधायक विक्रम जरियाल व स्थानीय विधायक विशाल नेहरिया ने जनता से आह्वान किया कि दिल्ली में भाजपा है, प्रदेश में भाजपा सरकार है और विधायक भी यहां पर भाजपा का है, ऐसे में नगर निगम भी भाजपा की होगी और इस वार्ड़ का प्रत्याशी भी भाजपा का ही जीतेगा तो विकास निरंतर बहेगा।

विधायक विशाल नेहरिया ने सोमवार को सुबह नौ से बारह बजे तक वार्ड नंबर 16 में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं की। 12 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक वार्ड नंबर 17 सिद्धबाड़ी में विधायक विशाल नैहरिया, भाजपा प्रत्याशी कांता देवी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद साढ़े चार बजे से लेकर सात बजे तक वह नगर निगम की हॉट सीट वार्ड नंबर 15 खनियारा से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे।