Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Politics: कांग्रेस पर हमलावर हुए पूर्व CM जयराम, कहा- झूठी गारंटियां देकर छल किया, माताओं-बहनों को नहीं मिले 1500 रुपये

जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता से झूठ बोला की राहुल गांधी आएंगे प्रियंका आएंगी। प्रियंका शिमला में मौजूद होने के बावजूद सरकार के कार्यक्रम में नहीं आई। एक साल के कार्यकाल में सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर खड़े है ये बहुत बड़ी बात है। कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल में इन्होंने सरकारी कार्यक्रम किया। सरकार की स्थिति उनके विधायकों को भी पता चल गई है।

By neeraj vyasEdited By: Mohammad SameerUpdated: Tue, 19 Dec 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस पर हमलावर हुए पूर्व CM जयराम (file photo)

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए झूठी गारंटियां देकर जनता से छल किया है। पहली कैबिनेट बैठक में गारंटियों को देने का दावा मंच से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व मुकेश अग्निहोत्री करते रहे और जब पहली कैबिनेट को छोड़ो सत्ता सुख का एक साल हो गया है, लेकिन माताओं और बहनों को 1500 रुपये अभी तक नहीं मिल सके हैं। इसके लिए जनता में आक्रोश है।

हर साल एक लाख नौकरियां देने का दावा किया था। लेकिन सरकार अपनी गारंटियां पूरी नहीं कर सकी है। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला में जनआक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में वीरभद्र की कांग्रेस सरकार 50 हजार करोड़ का ऋण व 38 हजार की देनदारियां छोड़कर गई थी। कांग्रेस ने एक साल में 14000 करोड़ का ऋण लिया। सुक्खू की सरकार ने ऋण सीपीएस, ओएसडी व सलाहकारों के लिए।

अभी यह ही पता नहीं चल पा रहा है कि किसे किसे व कितने ओएसडी व सलाहकार बनाया जा रहा है। हमने भी कोविड काल देखा पर विकास की गति नहीं रोकी। कांग्रेस सरकार त्रासदी का बहाना बनाकर विकास कार्य ठप कर दिए हैं। लेकिन इस सब का जवाब जनता को देना होगा। जिस जगह पर 11 दिसंबर को कांग्रेस ने अपना एक साल का जश्न मनाया था, आज उसी मैदान में जनआक्रोश रैली हुई है और इसी से अंदाजा लगा लेना चाहिए कि आगे क्या होने वाला है।

सरकार के एक साल के जश्न में कांग्रेस ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता से झूठ बोला की राहुल गांधी आएंगे, प्रियंका आएंगी। प्रियंका शिमला में मौजूद होने के बावजूद सरकार के कार्यक्रम में नहीं आई। एक साल के कार्यकाल में सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर खड़े है, ये बहुत बड़ी बात है। कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल में इन्होंने सरकारी कार्यक्रम किया।

सरकार की स्थिति उनके विधायकों को भी पता चल गई है। त्रासदी में जान गवाने वाले लोगों पर या बेघर हुए लोगों के दुख जश्न मना रहे हैं। हिमाचल के 10 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी निकाल दिए। कांग्रेस के एक नेता के घर से पैसे निकले इतने निकले की गिनने के लिए मशीनें लानी पड़ी।

हमारे समय में चार मंत्री थे...

कांगड़ा का क्या कसूर है कि 10 विधायक होने के बावजूद एक साल में एक मंत्री और दूसरा अब जोड़ा। हमारे समय में चार मंत्री थे। जिला मंडी की हालत तो बहुत ही खराब है। कांगड़ा और मंडी से हुए भेदभाव का आवाज उठाई जाएगी। देश और प्रदेश में भविष्य भाजपा का है। आज देश में सिर्फ नरेंद्र मोदी की गारंटी ही सच होती हैं। नीरज व्यास