Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली सूची, सराज से जयराम ठाकुर, 11 MLA के टिकट कटे

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सराज विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने 18 नए चेहरे चुनावी मैदान में उतारे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaUpdated: Wed, 19 Oct 2022 10:43 AM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर का फाइल फोटो।

शिमला, जागरण टीम। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी कर दी है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्‍य कई नेताओं के नाम इसमें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। भाजपा हाईकमान ने दो मंत्रियों के हलके बदल दिए हैं व एक मंत्री का टिकट कटा है। 11 विधायकों के टिकट कटे हैं। सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का नाम सूची से गायब है। हालांकि, उनके बेटे को धर्मपुर हलके से टिकट दी गई है।

पार्टी ने जयराम सरकार में दो शक्तिशाली जाने वाले माने जाने वाले मंत्रियों के हलके भी बदल दिए हैं। भाजपा ने शिमला जिले के वरिष्ठ नेता राजधानी से लंबे समय से चुनावी पारी खेलते आ रहे हैं सुरेश भारद्वाज को कुसुम्‍पटी से प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह से पार्टी के कांगड़ा से नेता और दबंग मंत्री राकेश पठानिया का हलका भी बदल दिया है उन्हें इस बार नूरपुर की बजाय फतेहपुर से चुनावी समर में उतारा है।

यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: भाजपा प्रत्‍याशियों की पहली सूची ने सबको चौंकाया, 18 नए चेहरे उतारे चुनावी समर में

पांच महिलाओं को टिकट, एससी व एसटी वर्ग से 19 प्रत्‍याशी

भाजपा हाईकमान ने 11 सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है व दो मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र बदले हैं। एक मंत्री की टिकट काटकर बेटे को दिया गया। पांच महिलाओं को भाजपा ने चुनावी मैदान में प्रत्‍याशी बनाया है। भाजपा ने एससी वर्ग के 11 और एसटी के आठ प्रत्‍याशियों को टिकट दिया है। भरमौर, चंबा, जवाली, धर्मशाला, आनी, करसोग, द्रंग, सरकाघाट, भोरंज, बिलासपुर के विधायकों के टिकट कटे हैं।

कांगड़ा जिला की तस्‍वीर

शाहपुर से सरवीण चौधरी, धर्मशाला से राकेश चौधरी, नूरपुर से रणवीर निक्का, जवाली से संजय गुलेरिया, फतेहपुर से राकेश पठानिया, कांगड़ा से पवन काजल और पालमपुर से त्रिलोक कपूर, बैजनाथ से मुल्‍ख राज प्रेमी, इंदौरा से रीता धीमान, जसवां परागपुर से बिक्रम ठाकुर, जयसिंहपुर से रविंद्र धीमान, सुलह से विपिन परमार नगरोटा बगवां से अरुण कुमार मेहरा कूका को प्रत्याशी बनाया है।

सिरमौर में चार पुराने चेहरे

जिला सिरमौर की 5 विधानसभा सीटों में से 4 पर पुराने चेहरे, जबकि श्रीरेणुकाजी से इस बार नए चेहरे नारायण सिंह को टिकट दी गई हैं। जिला सिरमौर में पहली बार दो राष्ट्रीय दलों कांग्रेस और भाजपा ने पच्छाद से महिला उम्मीदवार घोषित किए हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: जेपी नड्डा के पुत्र को टिकट न देकर भाजपा का बड़ा संदेश, मंत्री पुत्र को शर्त पर टिकट

हमीरपुर में चार टिकट घोषित, बड़सर पर पेंच

कैप्टन रणजीत सिंह पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक को सुजानपुर से प्रत्‍याशी बनाया गया है। विजय अग्निहोत्री

नादौन, डॉ अनिल धीमान भोरंज, नरेंद्र ठाकुर हमीरपुर से प्रत्‍याशी होंगे। बड़सर पर पेंच फंस गया है।

भरमौर में डाक्‍टर जनक राज

भरमौर के विधायक का टिकट कट गया है। उनकी जगह डाक्‍टर जनक राज को प्रत्‍याशी बनाया गया है। पार्टी की ओर से सबसे बड़ा बदलाव भरमौर से डॉक्टर जनक को चुनावी समर में उतार कर किया है। हालांकि भाजपा की टिकट के लिए तीन और नेता जदोजहद में लगे थे, लेकिन उनके हाथ खाली रहे हैं। डाक्‍टर जनक राज आइजीएमसी शिमला के चिकित्‍सा अधीक्षक पद पर सेवारत थे व उन्‍होंने दो माह पहले वीआरएस ले ली थी।

मंत्री राकेश पठानिया का हलका बदला, नूरपुर से निक्‍का

जयराम ठाकुर मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। चंबा के विधायक पवन नैयर का टिकट भी कट गया है, इंदिरा कपूर को प्रत्‍याशी बनाया है। नूरपुर से विधायक एवं मंत्री राकेश पठानिया का हलका बदल दिया गया है, राकेश पठानिया का नया विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर होगा।  नूरपुर से रणवीर सिंह निक्‍का को प्रत्‍याशी बनाया गया है।

जयराम ठाकुर का नाम पहले नंबर पर

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम लिस्‍ट में सबसे पहले नंबर पर है। चुराह से हंसराज का टिकट भी फाइनल कर दिया गया है। इंदौरा से रीता धीमान पर पार्टी ने फ‍िर से भरोसा जताया है। धर्मशाला से विधायक विशाल नैहरिया का टिकट कट गया है, राकेश चौधरी को प्रत्‍याशी बनाया है।

पार्टी संविधान से हटकर टिकट

भाजपा ने पूर्व मंत्री नरेन्‍द्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा को भी प्रत्‍याशी बनाया है। यहां पार्टी ने अपने संविधान से हटकर टिकट दिया है। वहीं, धर्मपुर में भी मंत्री पिता के हटने पर उनके पुत्र रजत ठाकुर को प्रत्‍याशी बनाया है।

भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी

  • विधानसभा का नाम, प्रत्याशी
  • सराज, जयराम ठाकुर
  • चुराह, हंसराज
  • भरमौर (अजजा), डा. जनक राज
  • चंबा, इंदिरा कपूर
  • डलहौजी, डीएम ठाकुर
  • भटियात, बिक्रम जरियाल
  • नूरपुर, रणवीर सिंह निक्का
  • इंदौरा(अजा), रीता धीमान
  • फतेहपुर, राकेश पठानिया
  • जवाली, संजय गुलेरिया
  • जसवां परागपुर, बिक्रम ठाकुर
  • जयसिंहपुर (अजा) रविंदर धीमान
  • सुलह, विपन सिंह परमार
  • नगरोटा, अरुण कुमार मेहरा कूका
  • कांगड़ा, पवन काजल
  • शाहपुर, सरवीण चौधरी
  • धर्मशाला, राकेश चौधरी
  • पालमपुर, त्रिलोक कपूर,
  • बैजनाथ (अजा), मुल्ख राज प्रेमी
  • लाहुल व स्पीति अजा, डा. रामलाल मार्कंडेय
  • मनाली, गोबिंद सिंह ठाकुर
  • बंजार, सुरेंद्र शौरी
  • आनी (अजा), लोकेंद्र कुमार
  • करसोग (अजा), दीपराज कपूर
  • सुंदरनगर, राकेश जम्‍वाल
  • नाचन(अजा), विनोद कुमार
  • दरंग, पूर्ण चंद ठाकुर
  • जोगेंद्रनगर, प्रकाश राणा
  • धर्मपुर, रजत ठाकुर
  • मंडी, अनिल शर्मा
  • बल्ह (अजा) इंद्र सिंह गांधी
  • सरकाघाट, दलीप ठाकुर
  • भोरंज(अजा), डा. अनिल धीमान
  • सुजानपुर, कैप्टन रणजीत सिंह
  • हमीरपुर, नरेंद्र ठाकुर
  • नादौन, विजय अग्निहोत्री
  • चिंतपूर्णी(अजा), बलबीर सिंह चौधरी
  • गगरेट, राजेश ठाकुर
  • ऊना, सतपाल सिंह सत्ती
  • कुटलैहड़, वीरेंद्र कंवर
  • झंडूता(अजा), जेआर कटवाल
  • घुमारवीं, राजेंद्र गर्ग
  • बिलासपुर, त्रिलोक जम्‍वाल
  • श्री नयना देवीजी, रणधीर शर्मा
  • अर्की, गोविंद राम शर्मा
  • नालागढ़, लखविंद्र राणा
  • दून, सरदार परमजीत सिंह पम्मी
  • सोलन(अजा) डा. राजेश कश्यप
  • कसौली(अजा)डा. राजीव सैजल
  • पच्छात(अजा) रीना कश्यप
  • नाहन, डा. राजीव बिंदल
  • श्री रेणुकाजी(अजा), नारायण सिंह
  • पावंटा साहिब, सुखराम चौधरी
  • शिलाई, बलदेव तोमर
  • चौपाल, बलवीर वर्मा
  • ठियोग, अजय श्याम
  • कसुम्पटी, सुरेश भारद्वाज
  • शिमला, संजय सूद
  • शिमला ग्रामीण, रवि मेहता
  • जुब्बल कोटखाई, चेतन बरागटा
  • रोहड़ू (अजा), शशि बाला
  • किन्नौर(अजजा) सूरत नेगी

यह भी पढ़ें: Himachal Elections 2022 : प्रदेश कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियों की जारी की सूची, देखें किस सीट पर उम्मीदवार कौन