Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: हिमाचल में बदला प्रचार का तरीका, पार्टियां फोन काल व इंटरनेट मीडिया का ले रहीं सहारा

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 हिमाचल में 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनावी शोर थम गया है। अब इंटरनेट मीडिया प्रचार का मुख्य माध्यम बन गया है। रिकार्डेड काल के जरिए भी प्रचार हो रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Fri, 11 Nov 2022 07:38 AM (IST)
Hero Image
Himachal Election 2022: हिमाचल में बदला प्रचार का तरीका, पार्टियां फोन काल व इंटरनेट मीडिया का ले रहीं सहारा।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, हिमाचल में 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनावी शोर थम गया है। अब इंटरनेट मीडिया प्रचार का मुख्य माध्यम बन गया है। रिकार्डेड काल से प्रचार हो रहा है। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रिकार्डेड काल लोगों के मोबाइल फोन पर आ रही है। इसमें मुख्यमंत्री कहते हैं, "हैलो मैं जयराम ठाकुर बोल रहा हूं।' इसके बाद वह भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को गिनाते हैं और कहते हैं कि विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए रिवाज बदलना जरूरी है। भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं। इसके जवाब में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रिकार्डेड काल आती है। वह कहती हैं कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई से मुक्ति के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाएं। पहली ही मंत्रिमंडल बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। एक लाख युवाओं को नौकरी और हर महिला के बैंक खाते में हर माह 1500-1500 रुपये आएंगे।

समय के साथ बदला है प्रचार का तरीका

समय के साथ चुनाव प्रचार का तरीका पूरी तरह बदल गया है। लाउडस्पीकर और प्रिंटेड सामग्री हर घर तक पहुंचाने में नेता पूरा जोर लगाते थे। अब प्रचार स्मार्ट फोन से हो रहा है। नुक्कड़ सभाएं, वाल पेंटिंग और लाउड स्पीकर जैसे प्रचार माध्यमों से अधिक इंटरनेट मीडिया पर प्रचार हो रहा है। इसके लिए आइटी टीमें तैनात की गई हैं। दशकों से चुनाव प्रक्रिया के गवाह रहे लोगों के अनुसार प्रचार के कई तरीके पूरी तरह खत्म तो नहीं हुए, लेकिन उनकी जगह नए प्रचार माध्यमों ने ले ली है।

वार रूम से लड़ी जा रही चुनावी लड़ाई

मतदान से दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर चुनावी लड़ाई तेज हो गई है। शिमला में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों ने अपने वार रूम बनाए हैं। इनसे प्रचार की किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर बड़े नेताओं के भाषण वायरल किए जा रहे हैं। जो कमेंट आ रहे हैं उनका जवाब भी दिया जा रहा है। एक-दूसरे के खिलाफ विवादित बयान को भी खूब वायरल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: हिमाचल में भाजपा स्टार प्रचारकों ने की 249 रैलियां, कांग्रेस आधे पर सिमटी

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: बर्फ में ढके मतदान केंद्र, 15 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची पोलिंग टीम, देखिए तस्‍वीरें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें