Move to Jagran APP

Boiler Blast Himachal: बिलासपुर में स्‍टील उद्योग का बायलर फटने से 15 मजदूर झुलसे, भयावह तस्‍वीरें आई सामने

Boiler Blast In Bilaspur Himachal बिलासपुर जिला की ग्वालथाई चौकी के तहत एक स्टील उद्योग में आग लग गई। स्टील उद्योग में काम चल रहा था और इस दौरान लोहा गर्म करने वाले बायलर में अधिक हीट के कारण वह फट गया

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Sun, 28 Aug 2022 02:54 PM (IST)
Hero Image
बिलासपुर जिला की ग्वालथाई चौकी के तहत एक स्टील उद्योग के बायलर में ब्‍लास्‍ट हो गया।
बिलासपुर, जागरण संवाददाता। Boiler Blast In Bilaspur Himachal, बिलासपुर जिला की ग्वालथाई चौकी के तहत एक स्टील उद्योग में हादसा हो गया। स्टील उद्योग में काम चल रहा था और इस दौरान लोहा गर्म करने वाले बायलर में अधिक हीट के कारण वह फट गया, जिससे वहां काम करने वाले करीब आठ लोग इसकी चपेट में आ गए। मौके पर वहां करीब 15 लोग काम कर रहे थे, लेकिन आठ गंभीर रूप से घायल हैं। कंपनी दिन रात दोनों शिफ्ट में चलती है और रात की शिफ्ट में यह हादसा हो गया। घायलों में से अभी छह लोगों को पीजीआइ रेफर कर दिया गया है और दो अन्य ऊना के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।

फायर विभाग स्वारघाट क्षेत्र से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कंपनी की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि सूत्रों से पता चला है की ग्वालथाई में स्थित प्रबल नाम की इस कंपनी में अचानक आग लग गई थी, जिससे कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

इस बारे में पुलिस चौकी ग्वालथाई ने भी कहा उन्हें इस बात की सूचना नहीं दी गई थी। सुबह करीब तीन बजे हमें इसकी जानकारी मिली तो उसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब मौके पर सारे तथ्यों को जुटाने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

घायल बोला कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा

इस हादसे में जिला सोलन के नालागढ़ रेहडू निवासी दीप कुमार पुत्र वीर सिंह भी घायल हैं। पुलिस ने इनका बयान दर्ज किया है। इसके आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली है। पीड़ि‍त दीप कुमार ने बताया रात 2.50 बजे के करीब यह हादसा। भट्ठी में ज्‍यादा स्‍टीम बनने के कारण यह फट गई। भट्ठी से निकला लावा कर्मियों पर गिर गया। दीप कुमार ने आरोप लगाया कि हादसा कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। कर्मियों को सेफ्टी किट भी नहीं दी गई थी।

ये गंभीर रूप से घायल

  • बलबीर सिंह पुतर ज्ञान चंद गांव तरसूह तहसील नयनादेवी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
  • धीरज त्यागी पुत्र सुखांदन इलेक्ट्रिशियन, गांव बरहाना तहसील बुगरष जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
  • सुनील दत्त पुत्र बीर सिंह जूनियर इलेक्ट्रिशियन गांव कपाहड़ी तहसील नूरपूर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
  • दीप सिंह पुतर वीर सिंह फिटर गांव बाहिपर रेरू जिला सोलन हिमाचल प्रदेश
  • दौलतराम पुत्र चंगरदू राम फिटर,गांव नालां फारल तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा
  • तुषार गुप्ता पुतर विजय गुप्ता वेल्डर  गांव परापपुरा तहसील आगरा आगरा उत्तर प्रदेश
  • सतीश कुमार हेल्पर पुत्र वीर सिंह गांव लेहड़ी श्री नयनादेवी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
  • उत्तम साहनी, पुत्र धर्म दयो साहनी, क्रेन ड्राइवर कमारथी बेलगोरिया पारगंस वेस्ट बंगाल
हादसे पर मुख्‍यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि बिलासपुर के कारखाने में मजदूरों के घायल होने की खबर चिंताजनक है। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया है। सभी को शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिले, ऐसी ईश्‍वर से प्रार्थना है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।