Move to Jagran APP

Nagar Nigam Chunav: हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष बोले, नगर निगम चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करेगी पार्टी

Nagar Nigam Chunav भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी भाजपा जीत हासिल करेगी। सभी कार्यकर्ताओं में नगर निगम चुनाव को लेकर उत्साह है। जिस प्रकार से भाजपा ने पंचायती राज चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Sat, 13 Feb 2021 11:38 AM (IST)
Nagar Nigam Chunav: हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष बोले, नगर निगम चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करेगी पार्टी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी भाजपा जीत हासिल करेगी।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Nagar Nigam Chunav, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी भाजपा जीत हासिल करेगी। सभी कार्यकर्ताओं में नगर निगम चुनाव को लेकर उत्साह है। जिस प्रकार से भाजपा ने पंचायती राज चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। उसी तरह से नगर निगम चुनाव में भी पार्टी जोरदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि आठ जिला परिषद में अपने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनाए हैं। कांग्रेस को इन चुनाव में जोरदार झटका लगा है। प्रदेश में बीडीसी चुनाव 67 भाजपा समर्थित अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस में सभी नेता अपने-अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में सर्वोच्च विकासात्मक कार्य कर रहे हैं। सरकार की कार्यप्रणाली से लोग खुश हैं।

प्रदेश का बजट भी अपने आप में ऐतिहासिक होगा, सर्व स्पर्शी, सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला बजट पेश किया जाएगा। केंद्र और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तेज गति से चल रही है। कश्यप ने कहा कि 638 किलोमीटर सड़कों के विस्तार के लिए 16675 करोड़ का बजट केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को दिया गया है। बेरोजगारी से निपटने के लिए कौशल विकास के तहत 230 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।