Move to Jagran APP

VIDEO: पागलनाला में बाढ़ से हाईवे पर मलबे में फंसा वाहन, सेना के जवान आए मदद को आगे

Kinnaur Flash Flood हिमाचल प्रदेश में लगभग एक सप्‍ताह से भारी बारिश का दौर जारी है। जिला किन्नौर के कई क्षेत्रों में देर रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। पागल नाले में मलबा आने की वजह से मार्ग बंद हो गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Mon, 11 Jul 2022 01:59 PM (IST)
Hero Image
किन्नौर में एनएच-5 पर कखस्थल के समीप पागल नाले में मलबा आने से फंसे वाहन को निकालते सेना के जवान।

किन्नौर, संवाद सहयोगी। Kinnaur Flash Flood, हिमाचल प्रदेश में लगभग एक सप्‍ताह से भारी बारिश का दौर जारी है। जिला किन्नौर के कई क्षेत्रों में देर रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। किन्नौर जिले में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच कखस्थल के समीप पागल नाले में मलबा आने की वजह से मार्ग बंद हो गया है। वही मलबे में एक वाहन भी फंस गया। वाहन को निकालने के लिए सेना के जवान आगे आए। सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से वाहन को बाहर निकाल दिया। सेना के जवानों को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से फिलहाल किसी प्रकार की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

— Rajesh Sharma (@sharmanews778) July 11, 2022

मार्ग पर मलबा आने से राष्ट्रीय उच्चमार्ग पांच पर कखस्थल के समीप वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए अब मार्ग को बहाल कर दिया गया है। इस स्थान पर खासकर बरसात के दौरान सड़क पर मलबा आने का खतरा बना रहता है, इस कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो जाता है। इस दौरान यहां जानी नुकसान का भी भय रहता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें