Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raksha Bandhan: सरकारी ही नहीं इस निजी बस में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी बहनें, कांगड़ा में 15 बसें चलती हैं रूटों पर

Raksha Bandhan 2022 हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से एचआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा महिलाओं को दी जाएगी। वहीं कांगड़ा के निजी आपरेटर ने भी बहनों को ताेहफा दिया है। ठाकुर बस सर्विस के प्रबंधक मुकेश ठाकुर ने पहल की है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Tue, 09 Aug 2022 11:41 AM (IST)
Hero Image
रक्षाबंधन का पर्व यादगार बनाने के लिए ठाकुर बस सर्विस के प्रबंधक मुकेश ठाकुर ने पहल की है।

डाडासीबा, कमलजीत। Raksha Bandhan 2022, हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से एचआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा महिलाओं को दी जाएगी। वहीं, कांगड़ा के निजी आपरेटर ने भी बहनों को ताेहफा दिया है। रक्षाबंधन का पर्व यादगार बनाने के लिए ठाकुर बस सर्विस के प्रबंधक मुकेश ठाकुर ने पहल की है। ठाकुर बस सर्विस की बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। ठाकुर बस सर्विस के बेड़े में करीब 15 बसें हैं और यह बसें अलग-अलग रूटों पर चलती हैं। इन सभी रूटों पर महिलाओं को यह सुविधा दी जाएगी। सरकारी बसों की तर्ज पर रक्षाबंधन के दिन यानि 11 अगस्त 2022 को ठाकुर बस सर्विस में भी तमाम महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। जिला कांगड़ा में 15 बसें भिन्न-भिन्न रूटों पर चल रही हैं।

जसवां परागपुर  के युवा कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी व ठाकुर बस के प्रबंधक मुकेश ठाकुर ने बताया रक्षाबंधन के दिन तमाम बहनों को मुफ्त बस सेवा का ऐलान किया है। उन्होंने कहा ठाकुर बस सर्विस की सभी बसों में जो प्रतिदिन जिला कागड़ा के भिन्न भिन्न रूटों पर चलती हैं। उक्त तमाम बसों में बहनों के लिए फ्री सुविधा दी जाएगी।

कोरोनाकाल से लगातार मुकेश ठाकुर जसवां परागपुर की प्रत्येक 78 पचायतों में जरूरतमंद परिवारों को निश्शुल्क सेवा करते आ रहे हैं। इस दौरान बीमारी से पीड़ित के उपचार पर नगद राशि व गरीब कन्याओं की शादी पर शगुन व धाम के लिए राशन मुहैया करवा रहे हैं। इसके अलावा बरसात के मौसम में जसवां परागपुर क्षेत्र में जहां भी बरसात की वजह से रास्ते बंद हैं। वहां पर जेसीबी भेज कर रास्तों को ग्रामीणों के चलने योग्य बनाया जा रहा है। जिससे बरसात के समय ग्रामीणों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें