Move to Jagran APP

Himachal News: 'कोई उपलब्धि नहीं, बस किए जा रहे भाजपा की बुराई', राजीव बिंदल ने CM सुक्खू को जमकर घेरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भाजपा की बुराई करने के सिवाय कोई दूसरा काम नहीं किया। उन्होंने कहा किनडेढ़ साल के कार्यकाल में वह एक भी काम ऐसा नहीं कर पाए जिसे जनता के बीच ले जाकर वोट मांग पाएं। उन्होंने सीएम सुक्खू पर निशाने कसते हुए कहा कि उन्होंने (सीएम सुक्खू) देहरा जो कि उनका ससुराल है। वहां के लिए भी कुछ नहीं किया।

By neeraj vyas Edited By: Prince Sharma Published: Fri, 05 Jul 2024 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2024 10:47 PM (IST)
Himachal News: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, देहरा  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास चुनाव प्रचार के लिए भाजपा की बुराई करने के अलावा कोई काम नहीं है।

डेढ़ साल के कार्यकाल में वह एक भी काम ऐसा नहीं कर पाए जिसे जनता के बीच ले जाकर वोट मांग पाएं। वह चुनाव से पहले ही हार देखकर हताश हो चुके हैं।

प्रदेश में नहीं किया कोई काम: बिंदल

शुक्रवार को देहरा में पत्रकारों से बातचीत में बिंदल ने कहा कि सुक्खू दिन-रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन एक बार भी वह अपने किसी काम का जिक्र नहीं कर पा रहे। उन्होंने देहरा क्या, पूरे प्रदेश में कोई काम किया ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि होशियार सिंह को जनता ने लगातार दो बार यहां से निर्दलीय चुनाव जिताया। भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्होंने देहरा में 600 करोड़ रुपये से अधिक के काम करवाए, जबकि कांग्रेस सरकार में देहरा का विकास पूरी तरह रुक गया है।

ससुराल के लिए कुछ नहीं किया काम: बिंदल

मुख्यमंत्री बार-बार बताते हैं कि देहरा में उनका ससुराल है, लेकिन हैरानी की बात है कि उन्होंने आज तक ससुराल के लिए कुछ किया ही नहीं।

बिंदल ने आरोप लगाया कि सुक्खू के दावे सुनकर नादौन की जनता हैरान है, क्योंकि विधायक होने के बाद भी उन्होंने नादौन में कुछ करवाया नहीं, लेकिन अब बार-बार देहरा के लिए दावे कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ ही आउटसोर्स पर काम करने वालों को कांग्रेस प्रत्याशी की सभाओं में आने को कह रही है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: 'पहले अपने गिरेबान में देखे...', परिवारवाद को लेकर प्रतिभा सिंह ने भाजपा को सुनाई खरी-खरी


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.