Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: हिमाचल में केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति से बढ़ी चुनावी सरगर्मी, अमित शाह भी आएंगे

Himachal Vidhan Sabha Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंडी रैली के बाद केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी प्रदेश में है। हालांकि केंद्रीय मंत्री कार्यक्रमों में भाग लेने हिमाचल आ रहे हैं

By JagranEdited By: Rajesh Kumar SharmaUpdated: Tue, 27 Sep 2022 08:39 AM (IST)
Hero Image
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिमाचल दौरे पर आएंगे।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Vidhan Sabha Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंडी रैली के बाद केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी प्रदेश में है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री कार्यक्रमों में भाग लेने हिमाचल आ रहे हैं, लेकिन इससे चुनावी सरगर्मी भी बढ़ रही है। सोमवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों ने कार्यक्रमों को संबोधित किया। कार्यक्रम कोई भी रहा, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम भी किया। इस दौरान पूरी तरह से चुनाव को ध्यान में रखकर बात कही। कांगड़ा जिला में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर जिला में तीन कार्यक्रमों में भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने राज्य सरकार के कार्यक्रमों में शिमला में भाग लिया। इनका अधिवक्ताओं के साथ भी कार्यक्रम था। भविष्य में भी केंद्रीय मंत्री हिमाचल आएंगे। भले ही अभी खुले तौर पर चुनाव प्रचार न करें, लेकिन लक्षित वर्ग को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियों का बखान जरूर करेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए प्रदेश भाजपा मुख्यालय शिमला में रणनीति बनाई जा रही है। आचार संहिता लागू होने के बाद केंद्रीय मंत्री चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। अभी तक मंडी में हुई चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली जुड़े थे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रामपुर महिला सम्मेलन को संबोधित किया था।

चारों संसदीय क्षेत्रों में होंगे अमित शाह के कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम चारों संसदीय क्षेत्रों में होंगे। प्रदेश भाजपा कार्यक्रम करवाने का प्रस्ताव हाईकमान को भेजेगी। दिल्ली से स्वीकृति मिलने के बाद कार्यक्रम फाइनल होंगे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर