Move to Jagran APP

Himachal Weather: हिमाचल में यहां शून्‍य से नीचे पहुंचा तापमान, सोलन व सुंदरनगर में शिमला से ज्‍यादा ठंड

Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ चल रहा है। लेकिन सुबह शाम व रात को ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। अभी बारिश के लिए इंतजार करना होगा।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaUpdated: Sat, 29 Oct 2022 08:05 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश में सुबह शाम व रात को ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है।
शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ चल रहा है। लेकिन सुबह शाम व रात को ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। अभी बारिश के लिए इंतजार करना होगा। ऐसे में सूखी ठंड से लोगों की दिक्‍कतें बढ़ सकती हैं। दिन में गर्मी पड़ने व सुबह शाम और रात को ठंड पड़ने से लोग बीमार हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन मौसम साफ रहेगा। हालांकि, धूप खिलने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा।

केलंग में शून्‍य से नीचे तापमान

जनजातीय जिला लाहुल स्‍पीति के केलंग में न्‍यूनतम तापमान शून्‍य से नीचे चल रहा है। यहां माइनस में तापमान जाने से लोगों की दिक्‍कत बढ़ रही है। आगामी दिनों में तापमान और नीचे जाएगा। ऐसे में यहां पानी सहित खाद्य पदार्थ भी जमने लगते हैं।

शिमला से ज्‍यादा ठंडी रातें सोलन व सुंदरनगर में

वहीं, इन दिनों शिमला से ज्यादा ठंडी रातें सोलन व सुंदरनगर में दर्ज की जा रही हैं। शुक्रवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुंदरनगर का 8.4 व सोलन का 7.5 डिग्री रहा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में पालमपुर में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट नाहन में 2.6 डिग्री की दर्ज की गई है।  

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 12.1, 20.4
  • सुंदरनगर, 8.4, 28.9
  • भुंतर, 7.4, 26.4
  • कल्पा, 3.0,19.5
  • धर्मशाला, 13.2, 26.2
  • ऊना, 12.2, 31.2
  • नाहन, 16.7, 26.0
  • केलंग, 0.2, 15.6
  • सोलन, 7.5, 26.0
पढ़ें चुनावी खबरें:

Himachal Election 2022: एक ब्राह्मण और 5 बार राजपूतों के हाथ रही हिमाचल की कमान, देखिए जातीय समीकरण

Himachal Election 2022: हिमाचल में OPS के इर्द-गिर्द घूम रही राजनीति, जानिए चुनाव पर प्रभाव और दलों का स्‍टैंड

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।