Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कांगड़ा हलके में पांच करोड़ से बनेगा इनडोर स्‍टेडियम, खोली पंचायत में 26 कनाल भूमि चयनित

Budget Announcements for Kangra कांगड़ा इलके में भी इनडोर स्‍टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट में पांच करोड़ बजट का प्रविधान किया है। मुख्‍यमंत्री ने तीन वर्ष पहले कांगड़ा में इसकी घोषणा की थी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Sat, 05 Mar 2022 11:38 AM (IST)
Hero Image
कांगड़ा हलके में इनडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए पांच करोड़ बजट का प्रविधान किया गया है। फाइल फोटो

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। Budget Announcements for Kangra, प्रदेश के बजट में कांगड़ा हलके में बनने वाले इनडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए पांच करोड़ बजट का प्रविधान किया गया है। बजट का प्रविधान होते ही कांगड़ा में अब इनडोर स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने इनडोर स्टेडियम की घोषणा कांगड़ा हलके दौरे के दौरान की थी। प्रशासन द्वारा इनडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 26 कनाल भूमि पंचायत खोली में चयनित भी कर ली थी। लेकिन अब बजट का प्रविधान भी सरकार ने कर दिया है। कांगड़ा में इनडोर स्टेडियम को बजट मिलने पर प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष व बीजेपी नेता रमेश बराड़, जिला परिषद सदस्य सदस्य कुलभाष चौधरी, प्रदेश बास्केटबाल अध्यक्ष मुनीष शर्मा व पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने जयराम सरकार का आभार जताया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांगड़ा हलके के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जो भी घोषणाएं की थी, वे सभी लगभग घरातल पर उतर चुकी हैं। प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने कहा इनडोर स्टेडियम के लिए बजट का प्रविधान होने से अप्रैल माह में इसका टेंडर हो जाएगा और दो वर्ष के भीतर स्टेडियम बन कर तैयार हो जाएगा। भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा जयराम सरकार का पांचवा बजट से सर्वांगीण विकास होगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्नी जयराम ठाकुर ने कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि को महत्व देते हुए ग्रामीण हिमाचल की आर्थिकी को सुदृढ़ करने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने ने कहा कि किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की दरें बढ़ाने की घोषणा, अक्षय ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी वाला देश का पहला राज्य बनने के लिए प्रयास भी सराहनीय है। भाजपा नेताओं ने कहा बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क निर्माण, परिवहन, विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रविधान स्वागत योग्य हैं और इससे प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब आयु सीमा 60 वर्ष की गई है तथा उज्जवला और ग्रहणी सुविधा योजना के तहत अब तीन निशुल्क सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, जो हिमाचल की गृहणी के लिए राहत की बात है, जबकि पशुपालन के क्षेत्र में 469 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है तथा पहाड़ी गाय के संरक्षण के लिए उत्कृष्ट फार्म स्थापित किए जाने की बात कही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें