Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ishan Kishan Health Update: ईशान किशन को अस्‍पताल से मिली छुट्टी, सिर में चोट के बाद आधी रात को पहुंचाए थे फोर्टिस

Ishan Kishan Health Update भारत के सलामी बल्‍लेबाज ईशान किशन को हेड इंजरी की वजह से कांगड़ा के फोर्टिस अस्‍पताल में उपचाराधीन किया गया था। लेकिन उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है ईशान किशन की हालत खतरे से पूरी तरह बाहर है

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Sun, 27 Feb 2022 11:20 AM (IST)
Hero Image
भारत के सलामी बल्‍लेबाज ईशान किशन। फाइल फोटो

कांगड़ा, रितेश ग्रोवर। Ishan Kishan Health Update, भारत के सलामी बल्‍लेबाज ईशान किशन को हेड इंजरी की वजह से कांगड़ा के फोर्टिस अस्‍पताल में उपचाराधीन किया गया था। लेकिन उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है ईशान किशन की हालत खतरे से पूरी तरह बाहर है व वह टीम इंडिया कैंप में लौट गए हैं। भारत श्रीलंका के बीच धर्मशाला में शनिवार को खेले गए अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में बैटिंग के दौरान ईशान किशन को सिर पर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। यहां उनका सीटी स्कैन कर पहले आइसीयू में भर्ती किया गया और बाद में स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। आज सीरीज के अ‍ाखिरी मैच में ईशान किशन के खेलने पर संशय बना हुआ है।

ईशान किशन व श्रीलंका के खिलाड़ी दिनेश चांदीमल को शनिवार देर रात इलाज के लिए कांगड़ा स्थित  फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। ईशान किशन को स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि अंगूठे में मामूली चोट का उपचार करने के बाद श्रीलंका के दिनेश चांदीमल को वापस भेज दिया। रविवार को धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच में दोनों खिलाड़‍ियों के खेलने पर संशय बना हुआ है।

शनिवार देर रात्रि कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल में सबसे पहले भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन को लाया गया। श्रीलंका के दिनेश चांदीमल को क्षेत्ररक्षण करते हुए अंगूठे में चोट लग गई थी। बताया जा रहा है कि उन्हें गहरी चोट नहीं लगी है।

फोर्टिस अस्पताल के जनरल मैनेजर अमन सैमुअल ने बताया जिला प्रशासन से उन्हें दो अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के इलाज करवाने की जानकारी मिली थी जिसके चलते उन्होंने फोर्टिस अस्पताल को आपातकाल के लिए तैयार रखा था। उन्होंने बताया सर्वप्रथम भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन को जिला प्रशासन द्वारा फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया जहां तुरंत उनका सीटी स्कैन कर आइसीयू में भर्ती किया गया। ईशान की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन को भी छुट्टी दे दी गई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें