Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kangra News: 21 क्विंटल मक्खन से होगा मां श्री बज्रेश्वरी देवी का शृंगार, रंग बिरंगे फूलों से सजा दरबार

श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में मकर संक्रांति पर 21 क्विंटल मक्खन और फलों व मेवों से मां की पिंडी का शृंगार किया जाएगा। रविवार सायं छह बजे से पिंडी पर मक्खन चढ़ाने का कार्य शुरू होगा और देर रात तक चलेगा। ऐतिहासिक घृत पर्व के लिए तैयारियां मंदिर प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया है।

By dinesh katoch Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Sat, 13 Jan 2024 11:39 PM (IST)
Hero Image
21 क्विंटल मक्खन से होगा मां श्री बज्रेश्वरी देवी का शृंगार

संवाद सहयोगी, कांगड़ा।  श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में मकर संक्रांति पर 21 क्विंटल मक्खन और फलों व मेवों से मां की पिंडी का शृंगार किया जाएगा। रविवार सायं छह बजे से पिंडी पर मक्खन चढ़ाने का कार्य शुरू होगा और देर रात तक चलेगा। ऐतिहासिक घृत पर्व के लिए तैयारियां मंदिर प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया है। घृत पर्व के लिए देसी घी से मक्खन बनाने की प्रक्रिया जोरों से जारी थी और शनिवार को यह समाप्त हो गई। देसी घी से मक्खन बनाने में मंदिर के लगभग 11 बारीदार पुजारी जुटे थे। 

मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया

पुजारियों ने करीब 21 क्विंटल मक्खन तैयार किया है। मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने घृत पर्व के लिए 26 क्विंटल देसी घी दान के रूप में दिया है और इससे 21 क्विंटल मक्खन तैयार किया है। उन्होंने बताया कि घृत पर्व के लिए मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया है। रविवार रात मंदिर में भगवती जागरण भी होगा। मक्खन बनाने में आशीष शर्मा, संभेद शर्मा, मनमोहन शर्मा, नीशू शर्मा, गुगली शर्मा, सचिन शर्मा, शिवनदंन शर्मा व विशाल शर्मा समेत अन्य ने योगदान दिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें