Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हेमलता कूड़ा संयंत्र लगाने वाली पहली महिला प्रधान

नगर निगम पालमपुर में कूड़े का निष्पादन आसान होगा। यहां पंचायत स्तर

By JagranEdited By: Updated: Sun, 27 Dec 2020 05:41 AM (IST)
Hero Image
हेमलता कूड़ा संयंत्र लगाने वाली पहली महिला प्रधान

कुलदीप राणा, पालमपुर

नगर निगम पालमपुर में कूड़े का निष्पादन आसान होगा। यहां पंचायत स्तर पर स्थापित कूड़ा संयंत्र नगर परिषद क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। आईमा के बाद घुग्घर व खलेट में भी हाल ही में कूड़ा संयंत्र स्थापित हुआ है। आईमा पंचायत पूर्व प्रधान संजीव राणा ने पंचायत स्तर पर कूड़ा संयंत्र स्थापित कर देशभर में पहल की है। सरकार ने उन्हें ग्रामीण विकास विभाग का राज्य समन्वयक नियुक्त किया है। वहीं, खलेट पंचायत की प्रधान हेमलता ठाकुर ने भी पंचायत स्तर पर कूड़ा संयंत्र स्थापित कर देश में पहली महिला प्रधान होने का गौरव हासिल किया है। स्वजनों, ग्रामीणों व भाजपा नेताओं के सहयोग से उसे कामयाबी मिली है। सरकार ने उन्हें ग्रामीण विकास विभाग में जिला समन्वयक नियुक्त किया है।

स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त हेमलता ठाकुर के ससुर सुरेंद्र ठाकुर भी इस पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। पिछली बार प्रधान पद महिला के आरक्षित होने से हेमलता ठाकुर प्रधान पद पर काबिज हुई थीं। बकौल हेमलता ठाकुर, उन्होंने 2016 में प्रधान पद की शपथ ग्रहण करते समय पंचायत में अलग करने की ठानी थी। इसमें उन्हें पंचायत स्तर पर कूड़ा संयंत्र स्थापित करने वाले संजीव राणा का भी मार्गदर्शन मिला। उन्होंने भी अपनी पंचायत में कूड़ा संयंत्र स्थापित करने की कवायद शुरू की। 14वें वित्त आयोग से करीब 52 लाख रुपये में छह माह में भूमि चयन सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर कूड़ा संयंत्र चालू करवा दिया। इसका निकटवर्ती पंचायत के लोगों ने विरोध किया। उन्होंने लोगों के के सहयोग से मामला निपटाया। उन्होंने घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने की मुहिम में जनता से आर्थिक सहयोग तक लेने में कामयाबी हासिल की। साथ ही 14वें वित्त आयोग से पंचायत में दो श्मशानघाटों का सुंधरीकरण, ग्रामीण रास्तों का सुधार व वार्ड एक में ट्यूबवेल लगाया। ---------

नूरपुर, पंचरुखी व लंबागांव पंचायत में भी कूड़ा संयंत्र स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए धन का प्रावधान हो चुका है और शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। यदि पार्टी ने आदेश दिया तो नगर निगम के खलेट वार्ड से चुनाव लड़ूंगी।

-हेमलता ठाकुर, प्रधान, खलेट पंचायत

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर