Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Grahan 2022: चुनावी बेला पर चंद्र ग्रहण, इन राशि वालों को मिल सकता है राजनीतिक लाभ

Chandra Grahan 2022 हिमाचल प्रदेश में चुनाव का माहौल गर्म है। 12 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। कल यानी आठ नवंबर को चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में मैदान में उतरे विभिन्न प्रत्याशियों की राशियों के जातकों पर प्रभाव भी पड़ सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Mon, 07 Nov 2022 07:20 PM (IST)
Hero Image
Chandra Grahan 2022: चुनावी बेला पर चंद्र ग्रहण, इन राशि वालों को मिल सकता है राजनीतिक लाभ।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Chandra Grahan 2022, हिमाचल प्रदेश में चुनाव का माहौल गर्म है। 12 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। कल यानी आठ नवंबर को चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में मैदान में उतरे विभिन्न प्रत्याशियों की राशियों के जातकों पर प्रभाव भी पड़ सकता है। साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण है। कई राशियों पर इसका विपरीत असर होगा, जबकि सिंह व कर्क राशि वाले लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा माना जा रहा है। जिला कांगड़ा में उपमंडल जवाली के पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण को एक विशेष घटना के रूप में देखा जाता है।

इन राशियों के जातकों पर रहेगा प्रभाव

मेष : चंद्र ग्रहण पर मेष राशि वाले लोग अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें, क्योंकि किसी बीमारी का खतरा रहेगा। इसके अलावा आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

वृषभ : चंद्र ग्रहण से वृषभ राशि वाले लोगों की पढ़ाई-लिखाई में विपरीत असर पड़ेगा। अगर आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो उसका उम्मीद से विपरीत परिणाम भी आ सकता है।

मिथुन : इस राशि वाले लोगों को धन लाभ होगा, अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अवसर मिलेंगे और अगर नौकरी कर रहे हैं तो पदोन्नति का योग बन रहा है।

कर्क : कर्क राशि वाले लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और नौकरी में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह : सिंह राशि वाले लोगों के प्रेम प्रसंग मजबूत होंगे और अगर कहीं शादी की बात चल रही है तो शादी जल्दी होने का योग है।

तुला : तुला राशि के लोग इस दिन खर्च सोच समझकर करें, क्योंकि ऐसे जरूरी कार्य पड़ सकते हैं जिससे आपका खर्चा बहुत अधिक हो जाएगा।

यह उपाय करें

मेष राशि के जातक जल में मिश्री मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य दें।

वृषभ राशि के जातक इस दिन नमक का सेवन सीमित रूप में करें।

मिथुन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

कर्क राशि के जातक सुबह व ग्रहण के दौरान लगातार 'ॐ सोमाय नमः' का जाप करें।

सिंह राशि के जातक इस दिन 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।

कन्या राशि के जातक शिवलिंग पर एक चुटकी चावल अर्पित करें।

तुला राशि के जातक शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।

वृश्चिक राशि के जातक चांदी के बर्तन में पानी पिएं।

धनु राशि के जातक अन्न और जल का दान करें।

मकर राशि के जातक चंद्र स्तोत्र का पाठ जरूर करें।

कुंभ राशि के जातक शिवाष्टक स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि के जातक मोती धारण करें।

दोपहर 1.32 से शाम 7.27 तक रहेगा चंद्रगहण

वर्ष 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा यानी आठ नवंबर को लगेगा। चंद्र ग्रहण दोपहर 1.32 बजे से शुरू होगा और शाम 7.27 बजे तक इसका प्रभाव रहेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है। इस दौरान पूजा भी नहीं करनी चाहिए। ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। यही नहीं, गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें तो अच्छा है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें तो उनके लिए हितकर है।