Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Narendra Modi Birthday: जयराम ठाकुर ने लगाया झाड़ू, ई-रक्‍तकोष एप का भी किया शुभारंभ, मिलेगी रक्‍त स्‍टाक की जानकारी

PM Narendra Modi Birthday 2022 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी से उनको प्रदेश वासियों की ओर से बधाई दी। भाजयुमो की ओर से जोनल अस्पताल मंडी में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Sat, 17 Sep 2022 01:13 PM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में सफाई अभियान चलाया।

मंडी, जागरण संवाददाता। PM Narendra Modi Birthday 2022, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी से उनको प्रदेश वासियों की ओर से बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनकी दीर्घ आयु की कामना की। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो की ओर से जोनल अस्पताल मंडी में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। साथ ही ई-रक्तकोष एप का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश के बाद भाजयुमो की ओर से जोनल अस्पताल मंडी में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदानियों को मौके पर ही ई-रक्तकोष एप के जरिए बने प्रमाण पत्र भेंट किए।

ई-रक्तकोष एप एक ऐसा एप है, जिसमें प्रदेश में कितना रक्त किस ब्लड बैंक में मौजूद है, उसकी पूरी जानकारी जरूरतमंदों को मिलेगी। इसके साथ ही यहीं से रक्‍तदाता को प्रमाण पत्र भी तुरंत उपलब्ध करवाए जाएंगे। पहले कई बार प्रमाण पत्र देने में समय लग जाता था।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के जन्मदिन को हम सेवा के काम के साथ मनाते हैं और उनका व्यक्तिगत रूप से भी कहना है कि अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा के लिए कार्य कर सकते हैं। हम देवी देवताओं से उनकी लंबी उम्र की कामना करता हैं और वह लंबे समय तक देश का नेतृत्व करते रहे।

उन्होंने कहा यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री का प्रदेश के लिए एक भावुक सा रिश्ता है। यहां पर संगठन के लिए कार्य किया है और एक रिश्ता कायम किया है। प्रदेश के विकास के  लिए आज तक जो भी इनका योगदान रहा है, इसलिए आज तक इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा 24 सितंबर को प्रधानमंत्री मंडी में आकर युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही आगामी एम्स व अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आने की संभावना है, हमने उनसे आग्रह किया है और हमें उम्मीद है कि वह दशहरा में आ सकते हैं।

स्वच्छता अभियान का किया आगाज

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोनल अस्पताल में ही भाजपा संगठन की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान का भी शुभारंभ किया तथा लोगों को अपने आस पास साफ सफाई रखने का संदेश दिया। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने स्‍वयं झाड़ू उठाकर सफाई की।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें