Move to Jagran APP

Political Reactions on Virbhadra Singh: बाली बोले, राजनीति के वटवृक्ष नहीं रहे, सुक्‍खू व अग्निहोत्री ने दी श्रद्धांजलि

Political Reaction on Virbhadra Singh Death पूर्व मंत्री जीएस बाली ने वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। बाली ने कहा कि राजनीति के वटवृक्ष कांग्रेस पार्टी में हमारे प्रेरणास्त्रोत वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं रहे। यह क्षति प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए अपूर्णीय है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Thu, 08 Jul 2021 07:37 AM (IST)
Hero Image
पूर्व मंत्री जीएस बाली ने वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
शिमला, जागरण संवाददाता। Political Reaction on Virbhadra Singh Death, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। बाली ने कहा कि राजनीति के वटवृक्ष कांग्रेस पार्टी में हमारे प्रेरणास्त्रोत वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं रहे। यह क्षति प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए अपूर्णीय है। उन्होंने कहा कि मैं निशब्द हूं 40 वर्ष से उनका साथ था। प्रदेश के चप्पे चप्पे में उनके साथ घूमा तब मैं चुनावी राजनीति में भी नहीं था। अपने फेसबुक पेज पर बाली ने लिखा है कि मैं बहुत कुछ कहना लिखना चाहता हूं, परंतु अभी उस स्थिति में नहीं हूं। इतिहास का हर क्षण आंखों के सामने गुजर रहा है। भगवान से दिवगंत आत्मा की शांति की प्राथना करता हूं। उनके लाखों समर्थकों परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करता हूं। वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश की आधी सदी तक पहचान और शान रहे। उनका व्याक्तित्व युगों युगों तक राजनैतिक क्षेत्र के लोगों का मार्गदर्शन करता रहेगा। वो अपने आप मे एक किताब थे।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक युग का अंत। उन्होंने कहा दिलों के राजा नहीं रहे। विनम्र श्रद्धांजलि। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय नेता वीरभद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा आघात लगा है। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह ने बहुत लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किया। उन्हें एक अनुभवी नेता और उनके शासन कौशल के लिए जाना जाता था। उनका जाना कांग्रेस पार्टी और समूचे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।