Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सड़क के गड्ढों से गहरी है अधिकारियों की नींद! कंडवाल-भदरोआ मार्ग की बदहाली से परेशान हैं वाहन चालक

कंडवाल-भदरोआ मार्ग की बदहाली से दोपहिया वाहन चालक परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रात को इस सड़क पर चलना और मुश्किल है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।

By rajinder dogra Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 03 Sep 2024 03:36 PM (IST)
Hero Image
कंडवाल-भदरोआ मार्ग पर जगह-जगह पड़े गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता

मुकेश सरमाल, भदरोआ। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत कंडवाल-भदरोआ मार्ग बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। नतीजा दोपहिया चालक सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है।

चक्की पुल के बहने के कारण इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं वाहन

कंडवाल में चक्की पुल के बहने के कारण अधिकतर वाहन इसी मार्ग से आवाजाही कर रहे थे और इस कारण इसकी हालत खस्ता हो गई है। मरम्मत करने के लिए विभाग ने आजतक कोई कदम नहीं उठाया है। मार्ग से कोलतार उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे हैं।

वर्षा का पानी भरने के कारण गड्ढे रात में नहीं दिखाए देते हैं। इस कारण दोपहिया चालक सड़क दुर्घटना का शिकार होते हैं। स्थानीय प्रशासन व लोक निर्माण विभाग को मार्ग की मरम्मत के लिए कदम उठाना चाहिए।

-रणधीर ठाकुर।

पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ता है यह रास्ता

रात को अगर कोई दोपहिया यहां से गुजरता है तो सड़क दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। यह मार्ग कंडवाल से वाया भदरोआ डमटाल व पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ता है। इस कारण यहां वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है।

मार्ग के बदहाल होने के कारण आए दिन कोई न कोई व्यक्ति गिरकर घायल हो रहा है। कुछ माह पहले एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई है। लोक निर्माण विभाग मरम्मत के लिए तत्काल प्रभाव से कदम उठाए।

-राहुल पठानिया, जिला परिषद सदस्य डमटाल।

मामला आपके माध्यम से ध्यान में आया है। गड्ढों को फिलहाल भरा जाएगा और जैसे ही बरसात का मौसम खत्म होगा तो कोलतार डालकर मरम्मत करवा दी जाएगी। विभाग इस दिशा में शीघ्र कदम उठाएगा।

-जगतार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग