Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिना कोचिंग के परागपुर के शगुन चौहान ने पास किया नीट, पिता का साया उठने के बाद सेल्‍फ स्‍टडी कर पाई सफलता

Pragpur Shagun Chauhan कठ‍िन तपस्या लग्न और मेहनत के बलबूते से इंसान अपनी तकदीर खुद बदल सकता है। इस वाक्य को यथार्थ करके दिखाया है विकास खंड परागपुर के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्र कटोह टिक्कर ग्राम पंचायत के निवासी शगुन चौहान ने।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Wed, 02 Feb 2022 09:26 AM (IST)
Hero Image
विकास खंड परागपुर के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्र कटोह टिक्कर ग्राम पंचायत के निवासी शगुन चौहान।

डाडासीबा, संवाद सूत्र। Pragpur Shagun Chauhan, कठ‍िन तपस्या, लग्न और मेहनत के बलबूते से इंसान अपनी तकदीर खुद बदल सकता है। इस वाक्य को यथार्थ करके दिखाया है विकास खंड परागपुर के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्र कटोह टिक्कर ग्राम पंचायत के निवासी शगुन चौहान ने। बता दें कि कटोह (वासी) गांव के शगुन चौहान पुत्र संजीव कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) में हिमाचल प्रदेश में 109वां रैंक प्राप्त किया है। शगुन ने कुल 720 में से 566 अंक प्राप्त किए हैं, जिसमें बायोलॉजी व केमिस्ट्री में परसेंटेज  99 व फिजिक्स में 97 है। शगुन ने बताया की वह बिना किसी कोचिंग के परीक्षा की तैयारी करते थे। वहीं सेल्फ स्टडी के जरिए ही परीक्षा उत्तीर्ण की है।

शगुन ने बारहवीं तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेटी से की है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर बनने का सपना उनका बचपन से ही है। अब उनका लक्ष्य टांडा मेडिकल कालेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से शिक्षा हासिल करके अच्छा डाक्टर बनकर समाज की सेवा करने का है।

बीडीसी सदस्य सुदर्शन सिंह ने बताया कि शगुन के पिता नहीं हैं, कुछ वर्ष पूर्व उनका देहांत हो गया था। वहीं शगुन की माता अपने बेटे की सफलता पर खुश हैं। शगुन ने कहा कि उसकी इस उपलब्धि का श्रेय उसकी मेहनत के साथ उसके अध्यापकों और परिवारजनों को जाता है।

शगुन का हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा में रैंक 109 है। वहीं सामान्य वर्ग रैंक में वो 73वें स्थान पर हैं। शगुन की सफलता पर पंचायत समिति सदस्य सुदर्शन सिंह ठाकुर, शिक्षक बलदेव सिंह सहित अन्‍य लोगों ने खुशी जाहिर की है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें