Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मंडी संसदीय सीट से जीत के बाद वीरभद्र सिंह को याद कर भावुक हुईं प्रतिभा, विक्रमादित्‍य ने कसा यह तंज

Pratibha Singh Reaction on Victory हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा सिंह जीत गई हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता और देवी देवताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस ने चुनाव में जीत हासिल की है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Tue, 02 Nov 2021 02:06 PM (IST)
Hero Image
शिमला के होलीलाज में प्रतिभा सिंह का मुंह मीठा करवाते समर्थक।

शिमला, जागरण संवाददाता। Pratibha Singh Reaction on Victory, हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा सिंह जीत गई हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता और देवी देवताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस ने चुनाव में जीत हासिल की है। होलीलाज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा भाजपा ने पूरे चुनाव में जनता के असली मुद्दों को उठाया ही नहीं। पूरे प्रचार में भाजपा जनता को गुमराह करने का काम करती रही। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात ही नहीं की। उन्होंने कहा जनता पढ़ी लिखी है, वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।

वीरभद्र सिंह के बिना चुनाव में उतरना कितना मुश्किल था इस सवाल का जवाब देते हुए प्रतिभा सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह भले ही साक्षात रूप से उनके साथ नहीं थे। लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ था। उन्होंने कहा जब उन्होंने प्रचार के लिए पहला कदम रखा था तो सोचा नहीं था कि इतना प्यार और आशीर्वाद जनता की तरफ से मिलेगा।

वीरभद्र और प्रतिभा के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी जीत के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा मंडी यहां के लोगों की है, किसी व्यक्ति विशेष की नहीं। इस जीत का पूरा श्रेय उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई और जनता के जो असली मुद्दे हैं उन पर यह चुनाव लड़ा था। जीत के बाद विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह मंडी के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: LIVE Himachal By Election Result 2021: मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह विजयी, 8766 मतों से पाई जीत

यह भी पढ़ें: जुब्‍बल कोटखाई हिमाचल: कांग्रेस के रोहित ठाकुर 6103 वोट से विजयी, भाजपा प्रत्‍याशी तीसरे स्‍थान पर रहीं

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर