Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धर्मशाला में बारिश व ओलावृष्टि से गिरा पारा,मौसम हुआ लुभावना, ठंडक बढ़ी

धर्मशाला में बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आ गई है। बारिश व ताजा ओलावृष्टि के कारण ठंड महसूस की जा रही है। गर्मी के मौसम में बारिश व ओलावृष्टि के कारण तापमान में बीते एक सप्ताह में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है।

By Richa RanaEdited By: Updated: Wed, 22 Jun 2022 12:09 PM (IST)
Hero Image
धर्मशाला में बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आ गई है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। धर्मशाला में बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आ गई है। बारिश व ताजा ओलावृष्टि के कारण ठंड महसूस की जा रही है। गर्मी के मौसम में बारिश व ओलावृष्टि के कारण तापमान में बीते एक सप्ताह में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। गर्मी के थपेड़े झेल रहे लोगों ने बारिश व ओलावृष्टि के कारण कुछ राहत की सांस जरूर ली है। वहीं मैक्लोडगंज व धर्मशाला में लुभावने हुए मौसम का लुत्फ उठाने आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया है।

होटल फुल चल रहे हैं, वहीं पर्यटक ट्रैकिंग को भी निकल रहे हैं और ट्रैकिंग का भी आनंद ले रहे हैं। महंगे होटल ही नहीं पर्यटक होम स्टे का भी प्रयोग ठहरने के लिए कर रहे हैं। लंबे समय से चला आ रहा ड्राउट भी खत्म हुआ है। हालांकि यह मौसम न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पर्यटकों को भी आनंदित कर रहा है। आज हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली छुट्टी है और सुबह सुबह ही बारिश हो रही थी, पहला दिन ही बच्चों का अच्छा गुजर रहा है। लुभावने मौसम का आनंद ले रहे हैं। वहीं सीबीएसई के स्कूल अभी चल रहे हैं। सीबीएसई स्कूलों की छुट्टियां बाद में हैं, जबकि सभी सरकारी स्कूल व प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में आज से छुट्टियां हैं। धर्मशाला में सुबह से लेकर 12 बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही और ओलावृष्टि भी हुई। जिससे मौसम में ठंड का अहसास हो गया है।