Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नाहन के ऋत्विक भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

नाहन शहर के 21 वर्षीय ऋत्विक पासी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। आईएमए देहरादून से ऋत्विक नौशेरा कंपनी के जेंटलमैन कैडेट के तौर पर पास आउट हुए हैं। फाइनल टर्म में उन्हें नौशेरा कंपनी का सीनियर अंडर आफिसर भी चुना गया।

By Richa RanaEdited By: Updated: Mon, 13 Jun 2022 04:00 PM (IST)
Hero Image
नाहन शहर के 21 वर्षीय ऋत्विक पासी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।

नाहन,जागरण संवाददाता। नाहन शहर के 21 वर्षीय ऋत्विक पासी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। आईएमए देहरादून से ऋत्विक नौशेरा कंपनी के जेंटलमैन कैडेट के तौर पर पास आउट हुए हैं। फाइनल टर्म में उन्हें नौशेरा कंपनी का सीनियर अंडर आफिसर भी चुना गया। लेफ्टिनेंट ऋत्विक पासी के पिता कमल पासी व माता सीमा पासी को अपने लाड़ले की इस कामयाबी पर नाज है। माता-पिता पेशे से शिक्षक है। भारतीय सेना में अधिकारी बनने का महज पांचवी क्लास में सपना देखने वाले नाहन के ऋत्विक पासी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश व शहर का मान बढाया है।

जेंटलमैन कैडेट ऋत्विक पासी की भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बनने की सफलता आसाधारण भी है। देश को 288 युवा सैन्य अधिकारी मिले हैं। इसमें से केवल 9 जेंटलमैन कैडेटस हैं, जिनका चयन स्पेशल फोर्सिज के लिए हुआ है। इनमें से एक नाहन के 21 वर्षीय ऋत्विक पासी भी हैं। गौरतलब है कि पासिंग आउट परेड की दक्षिण-पश्चिमी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह ने सलामी ली। ऋत्विक ने यूपीएससी की एनडीए व एसएसबी में 2017-18 के बैच में देश भर में 161 वां रैंक हासिल किया था। 2018 में एनडीए को ज्वाइन किया था। एनडीए में ऋत्विक लीमा स्क्वॉर्डन व शानदार स्कोर के साथ पास आउट हुआ था। 2021 में वह आईएमए देहरादून पहुंचे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें